Select Date:

एमपी वालों के लिए खुशखबरी... मतदाता सूची में नाम खोजने, जुड़वाने को भटकना नहीं होगा, ECINET पर सभी सुविधा

Updated on 11-08-2026 12:29 PM

भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से मतदाता पहचान पत्र और आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत भी की जा सकती है।

निर्वाचन आयोग ने ईसीआईनेट 22 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया। इसमें मतदाता, चुनाव अधिकारी और राजनीतिक दलों के लिए सभी प्रमुख सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये प्रमुख सेवाएं

इसके माध्यम से मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली में खोज, आवेदन की स्थिति की जानकारी, उम्मीदवार संबंधी जानकारी, निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क, बूथ स्तरीय अधिकारी से कॉल बुक करने की सुविधा, डिजिटल मतदाता परिचय पत्र डाउनलोड, मतदान का रुझान तथा शिकायत निवारण सहित सेवाएं एक ही स्थान पर मिल जाती हैं। चुनाव में प्रत्याशियों का विवरण, शपथ पत्र और अन्य जानकारी भी देखी जा सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
भोपाल। प्रदेश में अब बांड वाले एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए 100 जगहों की पसंद भरना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार स्वयं उनकी पोस्टिंग…
 25 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वन विभाग के चार हजार 506 शासकीय सेवकों को पदोन्नत किया गया है। विभाग के लिए 25 हजार 389 पद स्वीकृत हैं।…
 25 August 2026
भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि आज स्किल नई करेंसी है और इनोवेशन नई इकोनामी। हमारी संस्थाओं को कौशल, शोध, नवाचार और उद्यमिता का केंद्र बनना होगा।…
 25 August 2026
भोपाल : प्रदेश की आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा संगठन और सरकार ने फोकस बढ़ा दिया है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर चार घंटे मंथन हुआ।मुख्यमंत्री डा. मोहन…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश में लचर शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ अब 'जेन अल्फा' (नई पीढ़ी के छात्र) का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया की आभासी दुनिया को…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब वे भी बड़े सरकारी अफसरों और नेताओं की तरह लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम…
 25 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग चुनावों के चरण कम करने की…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश में लंबे समय से चले आ रहे 'प्रमोशन में आरक्षण' के विवाद पर जल्द ही कोई बड़ा फैसला आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े…
 25 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बसों का रुख कर रहे हैं। यात्रियों की…
Advt.