Select Date:

IIT-बॉम्बे टॉपर योगेश साहू ने 1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा गेम, बोले- प्रश्न गलत तरीके से पूछा गया

Updated on 22-08-2026 12:42 PM
'कौन बनेगा करोड़पति 18' में हालिया एपिसोड में IIT-बॉम्बे टॉपर रहे 23 साल के योगेश साहू नजर आए। अपने गेम और टैलेंट से अमिताभ बच्चन को प्रभावित करते हुए योगेश 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंचे थे। जिस तरह से योगेश ने गेम खेला था, उस देख अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह 1 करोड़ रुपये जीत जाएंग, पर उन्होंने गेम क्विट कर दिया। वह सिर्फ 50 लाख रुपये ही जीत पाए।

गेम छोड़ने के बाद योगेश साहू ने कहा कि उन्होंने सही जवाब को इसलिए खारिज कर दिया था क्योंकि उन्हें लगा कि अगर सवाल घोड़ी के बारे में होता, तो उसे अलग तरह से पूछा गया होता। वह बिना किसी लाइफलाइन के 15वें सवाल तक पहुंच गए थे। योगेश साहू का कहना है कि सवाल को गलत तरीके से फ्रेम किया गया था।

अमिताभ बच्चन ने ₹1 करोड़ के लिए पूछा था ये सवाल

अमिताभ बच्चन ने योगेश साहू से पूछा था कि बड़ौदा के महाराजा के किस घोड़े ने 1943 में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पहली इंडियन डर्बी जीती थी। ऑप्शन थे - प्रिंसेस ब्यूटीफुल, रीगल डोमेन, स्टार ऑफ ग्वालियर और प्रिंस प्रदीप। जवाब को लेकर पक्का न होने पर योगेश साहू ने गेम छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद बिग बी ने बताया कि सही जवाब 'प्रिंसेस ब्यूटीफुल' था और उन्होंने सवाल की भाषा को लेकर साहू की बात का भी जवाब दिया।

दिए गए ऑप्शंस देख चकराए योगेश, इस कारण फंसे

योगेश साहू ने दिए गए ऑप्शन्स पर गौर करते हुए कहा कि उन्होंने मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में हुई पहली इंडियन डर्बी के बारे में कुछ नहीं पढ़ा था। उन्होंने एलिमिनेशन के तरीके से जवाब पता करने की कोशिश की, जिसमें गलत जवाबों को हटा दिया गया। योगेश के मुताबिक,'प्रिंसेस ब्यूटीफुल' उन्हें सही ऑप्शन नहीं लगा क्योंकि अगर वही जवाब होता, तो सवाल में घोड़े के बजाय घोड़ी का नाम पूछा जाता। उन्होंने इस बात पर भी विचार किया कि क्या 'स्टार ऑफ ग्वालियर' को एलिमिनेट किया जा सकता है, लेकिन पक्का न होने के कारण उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला किया। इस तरह योगेश साहू 1 करोड़ रुपये नहीं जीत पाए और 50 लाख रुपये जीतकर गेम क्विट कर दिया।

ये था सही जवाब

गेम क्विट करने के बाद, योगेश साहू से जब सही जवाब का अंदाजा लगाने को कहा गया, तो उन्होंने 'प्रिंस प्रदीप' चुना, लेकिन बिग बी ने उन्हें बताया कि सही जवाब 'प्रिंसेस ब्यूटीफुल' था। तब योगेश साहू ने कहा कि वह उसे ही एलिमिनेट करने वाले थे। इस पर बिग बी ने कहा चूंकि वह घोड़ी थी, इसलिए उसका नाम 'प्रिंसेस' रखा गया था।

योगेश साहू ने IAS बनने के लिए ठुकराया था 18 लाख रुपये का पैकेज

योगेश साहू की बात करें, तो छत्तीसगढ़ के भाटापारा के रहने वाले हैं और IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और इंस्टिट्यूट टॉपर हैं। योगेश ने बताया कि उन्हें पहले ही प्रयास में इस प्रतिष्ठित इंस्टिट्यूट में दाखिला मिल गया था। साथ ही बताया कि उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट के दौरान नौकरी न लेने का फैसला किया क्योंकि वह UPSC की तैयारी करना चाहते थे और IAS अफसर बनना चाहते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप…
 25 August 2026
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्‍टारर 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में डायरेक्‍शन प्रियदर्शन ने हाई-स्टेक क्राइम थ्रिलर की ऐसी…
 25 August 2026
गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ में चल रही उठापटक और तलाक की अटकलों के बीच, सुनीता आहूजा जयपुर के प्रसिद्ध काले हनुमान मंदिर में आरती में शामिल हुईं। इससे…
 25 August 2026
'बिग बॉस 20' के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने शो में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है। इस बार दर्शकों को यह तय करने का मौका मिलेगा कि दो संभावित…
 24 August 2026
टीवी स्टार्स हिना खान, रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल हाल ही में अपने YouTube चैनल पर एक पॉडकास्ट के लिए साथ आए। उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग और इस बात…
 24 August 2026
जानी-मानी फिल्म और टीवी एक्ट्रेस आशा सिंह का 22 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, वह पिछले तीन महीनों से फेफड़ों के इन्फेक्शन से जूझ रही…
 24 August 2026
मुंबई के मीरा रोड इलाके में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कथित तौर पर ड्रग्स का नेटवर्क चलाने के मामले में एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी को काशिमीरा पुलिस की…
 24 August 2026
'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना का सफर खत्म हो गया है। शो में गौरव खन्ना ने कई खतरनाक स्टंट्स का सामना किया, लेकिन इस बार चोट उनकी राह…
 22 August 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी अक्सर देश-दुनिया की बातें करते रहते हैं। वो भारत की…
Advt.