Select Date:

भोपाल में शराब पार्टी में गाली-गलौज पर दोस्तों ने युवक को पीटा, पत्थर पर सिर लगने से गई जान, चार गिरफ्तार

Updated on 18-08-2026 01:01 PM

भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र के विजयनगर में शराब पार्टी के बाद गाली-गलौज करना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में दोस्तों से विवाद के बाद चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान वह सिर के बल पत्थर पर गिर गया।

गंभीर चोट लगने के बाद आरोपी उसे मौके पर अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। रात में स्वजन उसे घर ले आए, लेकिन सुबह हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपीों को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज किया है।

दोस्तों के साथ शराब पीते समय हुआ विवाद

  • पुलिस के अनुसार विजयनगर निवासी दीपक मीणा पेंटर का काम करते थे। सोमवार शाम करीब 100 रुपये लेकर घर से निकले थे। विजयनगर शराब दुकान के पास एक गली में वह पड़ोसी सनी रैकवार, सिद्धार्थ और सगे भाई रवि शाक्य व लखन शाक्य के साथ शराब पी रहे थे।
  • इसी दौरान गाली-गलौज को लेकर विवाद शुरू हुआ। बात बढ़ने पर चारों युवकों ने दीपक से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान दीपक पीछे की ओर पत्थर पर गिर गए। सिर के पिछले हिस्से और कान के पास चोट लगी, जबकि पसलियों पर भी चोट के निशान मिले।

चारों आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि रात करीब तीन बजे स्वजन को दीपक के शराब दुकान के पास पड़े होने की सूचना मिली थी। वे उन्हें घर ले आए। सुबह हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चारों आरोपियोंों को गिरफ्तार कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
भोपाल। प्रदेश में अब बांड वाले एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए 100 जगहों की पसंद भरना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार स्वयं उनकी पोस्टिंग…
 25 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वन विभाग के चार हजार 506 शासकीय सेवकों को पदोन्नत किया गया है। विभाग के लिए 25 हजार 389 पद स्वीकृत हैं।…
 25 August 2026
भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि आज स्किल नई करेंसी है और इनोवेशन नई इकोनामी। हमारी संस्थाओं को कौशल, शोध, नवाचार और उद्यमिता का केंद्र बनना होगा।…
 25 August 2026
भोपाल : प्रदेश की आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा संगठन और सरकार ने फोकस बढ़ा दिया है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर चार घंटे मंथन हुआ।मुख्यमंत्री डा. मोहन…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश में लचर शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ अब 'जेन अल्फा' (नई पीढ़ी के छात्र) का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया की आभासी दुनिया को…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब वे भी बड़े सरकारी अफसरों और नेताओं की तरह लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम…
 25 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग चुनावों के चरण कम करने की…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश में लंबे समय से चले आ रहे 'प्रमोशन में आरक्षण' के विवाद पर जल्द ही कोई बड़ा फैसला आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े…
 25 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बसों का रुख कर रहे हैं। यात्रियों की…
Advt.