'13 साल में घाटा', राजपाल यादव ने अब कहा- भले 200 लोगों से उधार लिया, सबके पैसे घर पहुंच जाएंगे
Updated on
20-08-2026 05:04 PM
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 2013 से चेक बाउंस केस में फंसे हुए हैं। करोड़ों का कर्ज नहीं चुकाने के कारण उन्हें कोर्ट से फटकार लग चुकी है। वह कई बार जेल जा चुके हैं। और तो और, बीते दिनों उनके पुश्तैनी घर को नीलाम करने का नोटिस भी जारी हो चुका है। लेकिन इन सब के बीच, अब 55 साल के एक्टर ने दावा किया है कि पिछले 13 साल में उन्हें ₹250 करोड़ का नुकसान हुआ है। हाल ही 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए एक्टर ने एक बार फिर चेक बाउंस मामले में लगे आरोपों को नकारा है। कहा है कि 'कोई उन्हें खरीद नहीं सकता।'
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, 'साल 2013 से 2016 के बीच मुझे ₹200-250 करोड़ का निजी नुकसान हुआ है। मैं यह बात दिल से कह रहा हूं। मैंने विदेश में कम से कम 50 टूर मिस किए। मुझे जो फीस मिलनी चाहिए थी, वह कम हो गई। उदाहरण के लिए, मुझे ₹100 की बजाय ₹10 मिले। मैं कभी इन चीजों में नहीं पड़ा। मैं आर्ट का स्टूडेंट हूं। मैं अपनी कला में परफेक्शन चाहता हूं। फीस तो अपने आप पीछे चली आएगी।'
राजपाल यादव बोले- जिनसे उधार लिए हैं, पैसे उनके घर पहुंच जाएंगे
राजपाल यादव इन दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हैवान' और सलमान खान के साथ 'SVC 63' की तैयारी कर रहे हैं। अपने कर्ज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जिनका भी मुझ पर पैसा बकाया था, मैंने उसे चुका दिया है... या चुका दूंगा। भले ही मैंने 200 लोगों से उधार लिया हो, मैंने उन्हें पैसे दे दिए हैं और अगर नहीं दिए हैं, तो पैसे उनके घर पहुंच जाएंगे। मैं एक जिम्मेदार आदमी हूं। कोई मुझे 5 करोड़ या 250 करोड़ में खरीद नहीं सकता।'
'आज भी एयरपोर्ट पर 500 लोग मेरे साथ सेल्फी लेते हैं'
राजपाल यादव ने आगे यह दावा भी किया कि उनकी आर्थिक मुश्किलें, पूरे करियर या एक्टर के तौर पर उनकी पहचान को तय नहीं करतीं। वह बोले, 'आज भी एयरपोर्ट पर 500 लोग मेरे साथ सेल्फी लेते हैं। मैं कभी खोया नहीं, मैं दुनिया को यह साबित करके दिखाऊंगा।'
बैंक नीलाम करेगा राजपाल यादव का पुश्तैनी घर
इस बीच, अगस्त की शुरुआत में राजपाल यादव पर एक अन्य कर्ज के मामले में गाज गिरी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनकी संपत्ति नीलाम करने का नोटिस जारी किया है। राजपाल यादव का यह पैतृक घर मध्य प्रदेश के बंडा में स्थित है, जिसकी कीमत 3.10 करोड़ रुपये है। लोन वसूलने के लिए बैंक की ओर से नीलामी का नोटिस कचहरी रोड स्थित उनके घर पर चिपकाया गया। एक अन्य प्लॉट के बाहर भी नीलामी का नोटिस लगा दिया गया। एक्टर के इस घर को बैंक ने 2024 में ही सीज कर दिया था। बैंक के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पिता नौरंग यादव की प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। बकाया नहीं चुकाने के कारण यह रकम बढ़कर 11 करोड़ रुपये हो गई।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप…
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में डायरेक्शन प्रियदर्शन ने हाई-स्टेक क्राइम थ्रिलर की ऐसी…
गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ में चल रही उठापटक और तलाक की अटकलों के बीच, सुनीता आहूजा जयपुर के प्रसिद्ध काले हनुमान मंदिर में आरती में शामिल हुईं। इससे…
टीवी स्टार्स हिना खान, रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल हाल ही में अपने YouTube चैनल पर एक पॉडकास्ट के लिए साथ आए। उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग और इस बात…
जानी-मानी फिल्म और टीवी एक्ट्रेस आशा सिंह का 22 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, वह पिछले तीन महीनों से फेफड़ों के इन्फेक्शन से जूझ रही…
मुंबई के मीरा रोड इलाके में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कथित तौर पर ड्रग्स का नेटवर्क चलाने के मामले में एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी को काशिमीरा पुलिस की…
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी अक्सर देश-दुनिया की बातें करते रहते हैं। वो भारत की…