भोपाल। देशभर में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार ईवी और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। दूसरी ओर राजधानी भोपाल में करीब 3 करोड़ रुपये खर्च कर शुरू किया गया। ई-बाइक और पब्लिक साइकिल प्रोजेक्ट आज पूरी तरह बंद पड़ा है। कभी “ग्रीन भोपाल” की पहचान बताई गई यह योजना अब बंद स्टैंड, गायब साइकिलों और कबाड़ बन चुकी ई-बाइकों तक सिमटकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गईं साइकिलें नुकसान में चल रही थीं, जिस कारण उन्हें वापस ले लिया था। जिन रूट्स पर प्रॉफिट हो रहा था उन्हें चिह्नित कर अब फिर से साइकिल शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। अंजू अरुण कुमार, सीईओ स्मार्ट सिटी