निगम आयुक्त ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरिक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा
Updated on
20-08-2026 02:53 PM
भिलाईनगर, नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कामर्शियल काम्पलेक्स पार्किंग स्थल, उद्यान, मोबाईल मेडिकल यूनिट, अवैध निर्माण, नाला, सुलभ शौचालय सहित खुर्सीपार स्थित ईएसआईसी डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त ने नेहरू नगर स्थित कामर्शियल काम्पलेक्स के रिक्त मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान की साफ-सफाई कराकर व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि कामर्शियल काम्पलेक्स में आने वाले नागरिकों को वाहन पार्क करने में सुविधा मिल सके। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने कहा। इसके पश्चात आयुक्त ने बाल क्रीड़ा उद्यान का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उद्यान की व्यवस्थाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण बरसात के पूर्व कराने के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार उद्यान में तत्काल अवांछित झाड़ियों की कटाई और ग्रास क्लियर किया गया है। आयुक्त ने मोबाईल मेडिकल यूनिट बस का भी निरीक्षण किया तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
आयुक्त ने मॉडल टाउन स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे किए गए अवैध निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर अवैध निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके समीप स्थित नाले का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया गया। वार्ड क्रमांक 18 कांट्रेक्टर कॉलोनी पुरानी बस्ती में पूर्व निर्मित सुलभ शौचालय का निरीक्षण महापौर परिषद सदस्य लालचंद वर्मा के उपस्थिति में करते हुए आयुक्त ने आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को शौचालय की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने शौचालय फेंसिंग, साफ-सफाई एवं रखरखाव पर भी ध्यान देने कहा।
खुर्सीपार क्षेत्र में आयुक्त ने ईएसआईसी डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। डिस्पेंसरी भवन पुराना होने के कारण जर्जर स्थिति में हो गया है। इसे देखते हुए डिस्पेंसरी को पावर हाउस स्थित निगम स्वामित्व भवन में स्थानांतरित करने के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की गई, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं बेहतर स्थान पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
सक्ती, सक्ती जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को अंजोरीपाली गांव में छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी को…
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए 7 दिन विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 17…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के परसदा-केराझर वाटरफॉल में आखिरकार आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। इस वाटरफॉल की खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था…
रायपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मार्च में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साले ने ही जीजा को मारकर उसकी लाश नाले की रेत में दफना दी थी।…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन करीब 12 घंटे तक चला। 9वीं से 12वीं तक के…
दंतेवाड़ा। जिले में ग्राम सभा एवं जनसंवाद 2.0 कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों…
दंतेवाड़ा। विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन मंगलवार को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा…
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में…