बड़ा तालाब में जहर घोलने पर NGT सख्त: सिंघाड़े की फसल पर हो रहा कीटनाशक का छिड़काव, कलेक्टर-नगर निगम को नोटिस
Updated on
21-08-2026 05:51 PM
भोपाल। शहर के सबसे बड़े पेयजल स्रोत बड़े तालाब में सिंघाड़े की फसल पर खुलेआम कीटनाशकों के छिड़काव और तेजी से फैल रही जलकुंभी के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए गंभीरता दिखाई है।
एनजीटी की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच ने गुरुवार को हुई सुनवाई में ट्रिब्यूनल ने इसे पर्यावरण से जुड़ा महत्वपूर्ण मामला मानते हुए संबंधित विभागों को नोटिस जारी किए हैं।
घातक है कीटनाशकों का छिड़काव
एनजीटी के आदेश के अनुसार, बड़े तालाब में करीब 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंघाड़े की खेती हो रही है और फसल पर नावों के जरिए पोर्टेबल स्प्रे मशीन से कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही जलकुंभी के तेजी से फैलने की वजह से पानी में घुलित आक्सीजन का स्तर कम होने और बड़ी संख्या में मछलियों के मरने की बात सामने आई है।
जलकुंभी के फैलाव पर हो नियंत्रण
ट्रिब्यूनल ने कहा है कि कीटनाशकों के इस्तेमाल और जलकुंभी के फैलाव को नियंत्रित नहीं किया गया तो जलीय जीवन के साथ तालाब के पानी की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ सकता है।
मामले में कलेक्टर, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्टेट वेटलैंड अथॉरिटी, नगर निगम आयुक्त और पर्यावरण विभाग के सचिव को पक्षकार बनाया है।
चार सप्ताह में मांगी रिर्पोट
बेंच ने मामले में चार सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही वास्तविक स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय संयुक्त समिति गठित की है।
इसमें वेटलैंड अथारिटी भोपाल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक-एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिति मौके का निरीक्षण कर छह सप्ताह में तथ्यात्मक और एक्शन टेकन रिपोर्ट एनजीटी में पेश करेगी।अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी।
भोपाल। प्रदेश में अब बांड वाले एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए 100 जगहों की पसंद भरना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार स्वयं उनकी पोस्टिंग…
भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि आज स्किल नई करेंसी है और इनोवेशन नई इकोनामी। हमारी संस्थाओं को कौशल, शोध, नवाचार और उद्यमिता का केंद्र बनना होगा।…
भोपाल : प्रदेश की आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा संगठन और सरकार ने फोकस बढ़ा दिया है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर चार घंटे मंथन हुआ।मुख्यमंत्री डा. मोहन…
मध्य प्रदेश में लचर शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ अब 'जेन अल्फा' (नई पीढ़ी के छात्र) का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया की आभासी दुनिया को…
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग चुनावों के चरण कम करने की…
भोपाल। रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बसों का रुख कर रहे हैं। यात्रियों की…