Select Date:

मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सौंपा

Updated on 20-08-2026 02:53 PM
दुर्ग। राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30,000 हजार रूपये निर्धारित करने, पुराना पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा में बढ़ोहत्तरी, योजना के कर्मचारियों के मानदेय में वृद्वि, नगरीय निकाय कर्मचारियों के नवीन सेटअप तथा प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने, नवीन श्रम संहिता में श्रमिक विरोधी प्रावधानों को हटाने सहित अन्य मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सौंपा। 

अखिल भारतीय मजदूर संघ के जारी निर्देश पर दुर्ग जिला भारतीय मजदूर संघ ने जिले के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के साथ राजेन्द्र पार्क दुर्ग के सामने एकजुट होकर केन्द्र सरकार द्वारा जारी नवीन श्रम संहिता में किये गये प्रावधान तथा प्रदेश के विभिन्न विभागों में व्याप्त समस्याओं को लेकर मंच से कार्यक्रम के प्रभारी अखिल भारतीय महामंत्री राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय, हरिशंकर चतुर्वेदी, शरद दुबे, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, शशिभूषण मोहंती, उमेश मिश्रा, शिवेद दुबे, प्रदीप पाल ने अपने विचार रखे। पश्चात रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली में स्वात्तशासी कर्मचारी महासंघ, इस्पात मजदूर कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी संघ, निर्माणी मजदूरी संघ, खदान मजदूरी संघ, मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ, पोस्टल कर्मचारी संघ, राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं जिसमें महिला एवं पुरूष शामिल थे। विशेष रूप से प्लेसमेंट के कर्मचारी उपस्थित रहे। 

रैली के दौरान सभी ने केन्द्र के श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बूलंद करते हुए बीएमएस जिन्दाबाद के नारा लगाए। कलेक्टर कार्यालय के सामने पुलिस की व्यवस्था के बीच एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद रैली के समापन की घोषणा जिला भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मिथलेश विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर वंश बहादुर सिंह, बी.एस.राजपूत, अशोक देवांगन, रामवृक्ष यादव, गोपाल सिंन्हा, दुर्गेश गुप्ता, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, वसुंधरा चैरे, प्रमीला देवांगन, विवेक रंगनाथ, गवेल, विशाल लकड़ा, कृष्ण कुमार, राम अवतार साहू, रोहित बंजारे, कृष्णा देशमुख, संतोष पाण्डेय, महेश वर्मा, अमित चंद्राकर, विकाशचंद त्रिपाठी, दुर्गेश गायकवाड़, सुधीर रात्रे, अंजू साहू, चंद्रपाल हरमुख, अमित दास शामिल रहे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
सक्ती, सक्ती जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को अंजोरीपाली गांव में छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी को…
 26 August 2026
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए 7 दिन विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 17…
 26 August 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के परसदा-केराझर वाटरफॉल में आखिरकार आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। इस वाटरफॉल की खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था…
 26 August 2026
रायपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मार्च में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साले ने ही जीजा को मारकर उसकी लाश नाले की रेत में दफना दी थी।…
 26 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां…
 26 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन करीब 12 घंटे तक चला। 9वीं से 12वीं तक के…
 26 August 2026
दंतेवाड़ा। जिले में ग्राम सभा एवं जनसंवाद 2.0 कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों…
 26 August 2026
दंतेवाड़ा। विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन मंगलवार को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा…
 26 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में…
Advt.