Select Date:

भोपाल के चार इमली में BJP विधायक के बंगले में चोरी का मामला, पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा

Updated on 11-08-2026 12:02 PM

भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के सूने सरकारी बंगले के ताले तोड़कर चोरी कर ली। बदमाश बंगले से नल की टोंटियां समेत अंदर रखा सामान ले गए।

खास बात यह है कि विधायक का बंगला स्पेशल डीजी अजय शर्मा के सरकारी आवास के ठीक सामने है। इसके बावजूद दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई वारदात की भनक आसपास किसी को नहीं लगी। अजय विश्नोई भोपाल में महीने में तीन-चार दिन ही आते हैं। बाकी समय उनका सरकारी बंगला सूना रहता है।

पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा

रविवार को बंगले पर पहुंचने पर उन्हें मुख्य दरवाजे और अन्य स्थानों के ताले टूटे मिले। चोरों ने जिन दरवाजों के ताले नहीं तोड़ पाए, उनके कुंदे ही उखाड़ दिए। अंदर जांच करने पर नल की टोंटियां और अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने विधानसभा को सूचना दी, जहां से हबीबगंज पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

चोरों की तलाश, कैमरों का सहारा भी नहीं

चार इमली में हुई चोरी ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाई-सिक्योरिटी जोन होने के बावजूद घटनास्थल और आसपास के ऐसे हिस्सों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, जिनसे पुलिस को चोरों तक पहुंचने में मदद मिल सके। अब पुलिस आसपास के निजी मकानों और उपलब्ध कैमरों के फुटेज खंगालने की बात कह रही है।

न नियमित गश्त, न सुरक्षा के अन्य इंतजाम

सवाल यह है कि जब चार इमली में मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारियों के बंगले हैं तो यहां पर्याप्त कैमरे क्यों नहीं लगाए गए? पुलिस की नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है? क्या सूने सरकारी बंगलों की निगरानी के लिए कोई व्यवस्था है? सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि स्पेशल डीजी के बंगले के सामने चोरी करने पहुंचे बदमाश बिना किसी रोक-टोक के कैसे निकल गए।

डिप्टी कलेक्टर के सरकारी आवास में चोरी

नवंबर 2025 में चार इमली स्थित डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के सरकारी आवास को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवर और घड़ियां चोरी कर ले गए। अलका सिंह पति का इलाज कराकर घर लौटीं तो वारदात का पता चला। पुलिस इस प्रकरण में आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी थी।

आइजी से दो मोबाइल झपटकर जमीन में गाड़ दिए थे

25 सितंबर 2025 को चार इमली के हाई-सिक्योरिटी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने इंटेलिजेंस विंग के आइजी डा. आशीष से दो मोबाइल फोन झपट लिए थे और एक मोबाइल आरोपितों ने गोविंदपुरा क्षेत्र में जमीन में गड़ा दिया था। आइजी आशीष रात में अपनी पत्नी के साथ सड़क पर टहल रहे थे, तब वारदात हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
भोपाल। प्रदेश में अब बांड वाले एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए 100 जगहों की पसंद भरना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार स्वयं उनकी पोस्टिंग…
 25 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वन विभाग के चार हजार 506 शासकीय सेवकों को पदोन्नत किया गया है। विभाग के लिए 25 हजार 389 पद स्वीकृत हैं।…
 25 August 2026
भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि आज स्किल नई करेंसी है और इनोवेशन नई इकोनामी। हमारी संस्थाओं को कौशल, शोध, नवाचार और उद्यमिता का केंद्र बनना होगा।…
 25 August 2026
भोपाल : प्रदेश की आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा संगठन और सरकार ने फोकस बढ़ा दिया है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर चार घंटे मंथन हुआ।मुख्यमंत्री डा. मोहन…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश में लचर शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ अब 'जेन अल्फा' (नई पीढ़ी के छात्र) का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया की आभासी दुनिया को…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब वे भी बड़े सरकारी अफसरों और नेताओं की तरह लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम…
 25 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग चुनावों के चरण कम करने की…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश में लंबे समय से चले आ रहे 'प्रमोशन में आरक्षण' के विवाद पर जल्द ही कोई बड़ा फैसला आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े…
 25 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बसों का रुख कर रहे हैं। यात्रियों की…
Advt.