Select Date:

पूर्व सांसद की धमकी, सिर कलम कर देंगे:अफसर से बोले विष्णुदेव साय- उल्टा टांगकर गाड़ देंगे

Updated on 27-08-2022 07:22 PM

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रह चुके विष्णुदेव साय ने गाली-गलौज की है। क्रेडा के अफसर को फोन पर फटकारा। साय ने अफसर का सिर कलम करके गाड़ देने तक की बातें कहीं। आमतौर पर शांत रहने वाले साय को गुस्सा इस वजह से आया क्योंकि जशपुर जिले के एक गांव में अटल चौक तोड़ दिया गया था। सोशल मीडिया पर साय का अफसर को गालियां देते हुए 

नारंगी खटमल कह दिया

कांग्रेस के नेता आरपी सिंह ने साय का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा इसे इयर फोन लगाकर सुनें- गाड़ देंगे तुमको तुम्हारा सर कलम कर के , जी हाँ बिल्कुल सही पढ़ा आपने ये सज्जन छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय हैं जो की जशपुर में क्रेडा के अधिकारी को धमका रहे हैं । नारंगी खटमलों के यही असली संस्कार हैं ।

चौक की मरम्मत होगी

साय के भड़कने के बाद अब क्रेडा के अधिकारी अटल चौक को फिर से बनाने को राजी हुए हैं। साय ने बताया था कि चौक तोड़ने से पहले न तो पंचायत की अनुमति ली गई, न ही पंचायत से बात करके ये तय हुआ कि लाइट का पोल लगाना कहां है ये भी तय नहीं किया। जब चौक टूटने के बाद विवाद हुआ तो अफसरों ने रात में सरपंच ने प्रस्ताव धोखे से लिखवा लिया। ये तो पूरी तरह से गलत प्रक्रिया है। अटल चौक की मरम्मत की बात अफसर कह रहे हैं, नहीं हुआ तो मैं FIR करवाउंगा।, कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने ये वीडियो पोस्ट कर साय को नारंग खटमल कह दिया।

मामला जशपुर के कुनकुरी विधानसभा के सराइटोला गांव का है। यहां गांव में हाई मास्ट लाइट लगाने का काम सरकारी एजेंसी क्रेडा कर रही है। गांव में जहां अटल चौक बना था उसके स्तंभ को तोड़कर लाइट का पोल लगा दिया गया। इसकी खबर मिली तो विष्णुदेव साय समर्थकों के साथ सराइटोला पहुंचे। वहां अटल चौक का स्तंभ मलबे गंदगी में टूटा-फूटा पड़ा था। ये देखकर भड़क गए और क्रेडा के एक अधिकारी को फोन कर के जमकर फटकारा।

साय ने क्या बोला
फोन पर साय ने कहा- तोड़े कैसे वो सब बहाना नहीं अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता हैं पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न हैं। आप लोगों को समझ नहीं आया मकान का पिलर समझ के तोड़ दिए, गाड़ देंगे तुमको सर कलम करके ये अटल जी का अपमान है क्यों शुरू करवाए काम। उल्टा टांग दूंगा, मजाक समझ लिए हो अटल चौक को। पता नहीं चलेगा उल्टा लटका दूंगा। जबरदस्ती सरपंच से प्रस्ताव लगवाए हो। बचने के लिए। FIR करेंगे तो निपट जाओगे, समझते क्या हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
सक्ती, सक्ती जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को अंजोरीपाली गांव में छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी को…
 26 August 2026
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए 7 दिन विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 17…
 26 August 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के परसदा-केराझर वाटरफॉल में आखिरकार आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। इस वाटरफॉल की खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था…
 26 August 2026
रायपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मार्च में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साले ने ही जीजा को मारकर उसकी लाश नाले की रेत में दफना दी थी।…
 26 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां…
 26 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन करीब 12 घंटे तक चला। 9वीं से 12वीं तक के…
 26 August 2026
दंतेवाड़ा। जिले में ग्राम सभा एवं जनसंवाद 2.0 कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों…
 26 August 2026
दंतेवाड़ा। विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन मंगलवार को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा…
 26 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में…
Advt.