जैन दादाबाड़ी में जेन अल्फा ने दादागुरुदेव इक्तिसा और महाआरती में भाग लिया
Updated on
25-08-2026 03:41 PM
रायपुर। जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में जारी 21 दिवसीय इक्तिसा जाप 15 वे दिन जेन अल्फा (बच्चों) ने इक्तिसा जाप व महाआरती में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जेन अल्फा में धर्म का बीजारोपण करने व परमात्मा व दादागुरुदेव के प्रति श्रद्धा रोपित करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया है।
बच्चों ने संगीतमय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप किया। बाल गायकों आरोही लोढ़ा, आदि बरमट, टिया गोलछा, दर्शिता लोढ़ा, कुक्की पारख, सिद्धि श्रीश्रीमाल, धैर्य जैन ने गुरुभक्ति में भजन प्रस्तुत किये। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 45 मिनट तक अनुशासन पूर्वक इक्तिसा जाप के पश्चात अंत में आरती व मंगल दीपक भी बच्चों द्वारा किया गया। बच्चों ने अपने जेबखर्च से बचाकर आरती में रुपये अर्पित किये इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बच्चों के साथ दादागुरुदेव इक्तिसा जाप कर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
अध्यक्ष संतोष बैद ने बच्चों से कहा कि आरती के दीपक सा प्रकाश सभी के जीवन को आलौकित करे । बच्चों में आरती करने व रुपये चढ़ाने का अपूर्व उत्साह अनुमोदना योग्य है। इक्तिसा जाप में खरतरगच्छ महिला परिषद की राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती मंजू कोठारी , संतोष झाबक , महेन्द्र कोठारी , निर्मल पारख , विवेक बैद , पूनम बरमट दीप्ती बैद की सक्रिय सहभागिता है ।
उत्तर बस्तर कांकेर।कलेक्टर कुंदन कुमार से रावघाट माइन्स श्रमिक विकास समिति के सदस्यों ने आज सौजन्य भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर आवेदन सौंपा।…
कोरिया।कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधा…
सारंगढ़ बिलाईगढ़।/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे…
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में गिरनार नेमी तप की आराधना अंतिम चरण में पहुंच गई है। 22 दिवसीय इस तप के अंतिम तीन दिन…
भिलाई नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वैशाली नगर विधानसभा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। वैशाली नगर स्थित लोकांगन परिसर में…
दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं…
दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित…
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव श्री राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार…
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बाल हृदय रोग से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार…