Select Date:

आदमी मौत से नहीं डरता, दर्द से डरता है', डाकू महाराज बन छा गए अरशद वारसी, सीधे OTT पर रिलीज

Updated on 26-08-2026 04:28 PM
त‍िग्‍मांशु धूलिया जितने बेहतरीन एक्‍टर हैं, उतने ही दमदार डायरेक्‍टर भी। हमने उनकी 'हासिल', 'चरस' और 'साहब बीवी और गैंगस्‍टर फ्रेंचाइजी' जैसी फिल्‍मों में हिंदी पट्टी की जमीन से जुड़ कहानियां और सत्ता का गंदा खेल देखा है। अब बारी 'घमासान' की है, जो सीधे OTT पर रिलीज हो रही है। अरशद वारसी और प्रतीक गांधी स्‍टारर इस फिल्‍म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया है। 1 मिनट और 53 सेकेंड में तिग्‍मांशु हमें एक खूंखार डाकू और उसे पकड़ने के लिए तैनात स्‍पेशल टास्‍क फोर्स की दुनिया में लेकर जाते हैं। यहां रोमांच है, अपराध है, हिंसा है और यह बताती है कि जब सत्ता का खेल गंदा होता है, तो हालात और भी पेचीदा हो जाते हैं।

जियो स्‍टूडियो और गोल्‍डन रेश‍ियो फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी 'घमासान' के ट्रेलर में सिर्फ वफादारी और अस्तित्व की लड़ाई ही ध्‍यान नहीं खींचती। इसके डायलॉग्‍स भी याद रह जाते हैं। खासकर महाराज डाकू बने अरशद वारसी का बड़ी तसल्‍ली से यह कहना- आदमी मौत से नहीं डरता, दर्द से डरता है।

खतरनाक डाकू महाराज और STF अध‍िकारी आदित्‍य

तिग्मांशु धूलिया के डायरेक्‍शन में बनी 'घमासान' हिंदी पट्टी की कहानी है। यहां बीहड़ में खतरनाक डाकू महाराज का वास है, जो कई साल से जंगल से बाहर नहीं निकला। लेकिन अपनी सत्ता और डर कायम करने का हुनर वह जानता है। प्रतीक गांधी इसमें STF अध‍िकारी आदित्‍य बने है, जिसे महाराज को पकड़ने का जिम्‍मा सौंपा गया है। लेकिन यह पुलिस बनाम अपराधी वाली आम कहानियों से अलग है। यह टक्कर एक बड़े संघर्ष में बदलती है, जिसमें राजनीति, वफादारी और सत्ता की सोच की लड़ाई है।

'समझौता नहीं, क्‍योंकि बदला जायज है'

ट्रेलर में हमें महाराज डाकू कई बार यह कहता सुनाई देता है, 'सझमौता नहीं, क्‍योंकि बदला जायज है।' जाहिर तौर पर तिग्‍मांशु धूलिया यह साफ कर देते हैं कि यहां समझौता तो बिल्‍कुल नहीं होगा। उनकी यह फिल्‍म नैतिक रूप से उलझी हुई दुनिया की झलक है, जहां यह तय कर पाना मुश्‍क‍िल है कि हीरो कौन है और विलेन कौन। ये किरदार अपने अस्तित्व को बचाने, महत्वाकांक्षा और गठबंधनों से प्रेरित हैं।

'घमासान' OTT रिलीज डेट

'घमासान' को OTT प्‍लेटफॉर्म Zee5 पर 11 सितंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्‍म इससे पहले मुंबई फ‍िल्म फेस्टिवल (MAMI), सिनेवेस्ट्योर इंटरनेशनल फ‍िल्म फेस्टिवल और शिकागो साउथ एशियन फ‍िल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है।

'घमासान' की कास्‍ट

'घमासान' को तिग्‍मांशु धूलिया ने डायरेक्‍ट किया है। जियो स्‍टूडियोज के लिए ज्योति देशपांडे, गोल्‍डन रेश‍ियो फिल्‍म्‍स के लिए पीयूष सिंह, अभयानंद सिंह, सौरभ गुप्ता और अश्विनी चौधरी, के साथ ही येलस्‍टर फिल्‍मस के लिए मितेन शाह ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्‍म में अरशद वारसी और प्रतीक गांधी के साथ ही इश‍िता दत्ता और राजपाल यादव भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए। उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के एक्शन को लेकर लगातार चर्चा हो…
 26 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रक्षा बंधन ऐड के लिए विवादों में घिरी हुईं हैं। कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।…
 26 August 2026
त‍िग्‍मांशु धूलिया जितने बेहतरीन एक्‍टर हैं, उतने ही दमदार डायरेक्‍टर भी। हमने उनकी 'हासिल', 'चरस' और 'साहब बीवी और गैंगस्‍टर फ्रेंचाइजी' जैसी फिल्‍मों में हिंदी पट्टी की जमीन से जुड़…
 26 August 2026
वेटरन एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में पति की मौत से जुड़ा दिल दहला देने वाला वाकया बताया है।'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' समेत दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहीं हिमानी…
 26 August 2026
सावन चल रहा है और 'धुरंधर' में 'नाल नचणा' गाना गाकर तहलका मचाने वालीं मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना ने हाल ही पति संग शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। वह पूरी तरह…
 26 August 2026
बिहार के चहेते और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव राजनीति के साथ ही अपने अतरंगी अंदाज के लिए भी खासे चर्चा में रहते हैं। समर्थकों के फेवरेट…
 26 August 2026
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार, 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर…
 25 August 2026
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप…
 25 August 2026
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्‍टारर 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में डायरेक्‍शन प्रियदर्शन ने हाई-स्टेक क्राइम थ्रिलर की ऐसी…
Advt.