अफसाना खान ने सावन में किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के धर्म के ठेकेदार, घसीटा मां-बाप का नाम
Updated on
26-08-2026 04:26 PM
सावन चल रहा है और 'धुरंधर' में 'नाल नचणा' गाना गाकर तहलका मचाने वालीं मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना ने हाल ही पति संग शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। वह पूरी तरह महादेव की भक्ति में लीन दिखीं और शिवलिंग अभिषेक की तस्वीरें शेयर की हैं। अफसाना खान पहली बार 'तितलियां' गाने से सुर्खियों में आई थीं। फिर वह सलमान खान के 'बिग बॉस' में नजर आईं और अब आदित्य धर की 'धुरंधर' ने उन्हें जबरदस्त लाइमलाइट दी।
अफसाना खान अब हाल ही पति साज़ यानी साजन शर्मा के साथ महादेव की पूजा करती दिखीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'मेरी ताकत मेरा महादेव है।' इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं।
अफसाना खान को धर्म के ठेकेदारों ने लपेटा
हालांकि, धर्म के ठेकेदारों ने अफसाना खान और उनके पति को निशाने पर ले लिया और तंज कसने लगे। एक ने लिखा, 'जहालत एकदम टॉप पर है। कहां से आते हैं ऐसे लोग।' एक ने लिखा, 'चमचों को जलन होगी अब।'
अफसाना खान की परवरिश पर भी उठाए गए सवाल
लेकिन कुछ ने हद ही पार कर दी और अफसाना खान की परवरिश के साथ-साथ उनकी पैदाइशी पर निशाना साधा। एक ने कहा कि उन्हें पैदा करके उनकी मां भी पछता रही होगी।, वहीं कुछ ने कपल के लिए कहा कि उन पर लानत है और नाम बदलने की सलाह तक दे डाली।
अफसाना खान का धर्म, किसे मानती हैं?
वैसे बता दें कि अफसाना बेशक मुस्लिम हैं, पर वह हिंदू धर्म को काफी मानती हैं। इसी साल जुलाई में वह पति के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने गई थीं। वहां उन्होंने आरती और पूजा में भी हिस्सा लिया था।
अफसाना खान का परिवार और मां-बाप
अफसाना खान की निजी जिंदगी की बात करें, तो वह पंजाब के एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुईं। उनके पिता का नाम शीरा खान था, जो एक लोकल पंजाबी सिंगर थे। अफसाना के भाई खुदा बख्श भी एक सिंगर हैं। अफसाना के पति साज़ यानी साजन शर्मा भी एक पंजाबी सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। वह हिंदू हैं और अफसाना मुस्लिम। ऐसे में परिवार से काफी दबाव का सामना करना पड़ा, पर आखिर में उन्होंने एक-दूसरे का साथ चुना।
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए। उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के एक्शन को लेकर लगातार चर्चा हो…
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रक्षा बंधन ऐड के लिए विवादों में घिरी हुईं हैं। कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।…
तिग्मांशु धूलिया जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उतने ही दमदार डायरेक्टर भी। हमने उनकी 'हासिल', 'चरस' और 'साहब बीवी और गैंगस्टर फ्रेंचाइजी' जैसी फिल्मों में हिंदी पट्टी की जमीन से जुड़…
वेटरन एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में पति की मौत से जुड़ा दिल दहला देने वाला वाकया बताया है।'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' समेत दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहीं हिमानी…
सावन चल रहा है और 'धुरंधर' में 'नाल नचणा' गाना गाकर तहलका मचाने वालीं मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना ने हाल ही पति संग शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। वह पूरी तरह…
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार, 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप…
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में डायरेक्शन प्रियदर्शन ने हाई-स्टेक क्राइम थ्रिलर की ऐसी…