Select Date:

हिमानी शिवपुरी: मृत पति को अस्पताल लेकर भागी थी, खुद पोस्टमार्टम करवाया, अंतिम संस्कार की तैयारी की

Updated on 26-08-2026 04:27 PM
वेटरन एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में पति की मौत से जुड़ा दिल दहला देने वाला वाकया बताया है।'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' समेत दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहीं हिमानी शिवपुरी इन दिनों टीवी शो 'हप्पू की उल्टन पलटन' में कटोरी के रोल से छाई हुई हैं। उन्होंने कई और टीवी शोज भी किए हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में हिमानी शिवपुरी ने पति की मौत से जुड़ा दर्दनाक वाकया साझा किया। साथ ही बताया कि उसी वजह से वह 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के क्लाइमैक्स का हिस्सा नहीं थीं। हिमानी शिवपुरी ने वह वाकया भी बताया जब पति के पोस्टमार्टम के दौरान एक पुलिस अधिकारी उनका फैन बन गया, पर वह उस पर बरस पड़ी थीं।

हिमानी शिवपुरी ने एक्टर ज्ञान शिवपुरी से शादी की थी। उनका एक बेटा भी है। लेकिन 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की शूटिंग के दौरान हिमानी के पति की मौत हो गई थी। उस घटना ने हिमानी को बुरी तरह तोड़ दिया था। वह 'दिलवाले...' फिल्म के क्लाइमैक्स का अहम हिस्सा थीं, पर पति की मौत के कारण उससे हटना पड़ा। हिमानी की हालत ऐसी हो गई थी कि वह एक्टिंग छोड़ने वाली थीं और डिप्रेशन में चली गई थीं।

हिमानी शिवपुरी के पति के मौत का दर्दनाक वाकया

उस दौर को याद करते हुए हिमानी शिवपुरी ने 'नेशन वन' को दिए इंटरव्यू में बताया, 'अच्छी बात यह थी कि उस समय मेरा भाई आ गया था। लेकिन वह मुझसे छोटा था और उसे मुंबई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसलिए, अंतिम संस्कार की सारी व्यवस्था मुझे ही करनी पड़ी। मैं उन कामों में इतना बिजी थी कि मुझे ठीक से पता ही नहीं चला कि असल में क्या हुआ था। यह एक बहुत बड़ा सदमा और बड़ी जिम्मेदारी थी।'

बेहोश होकर वॉशरूम में गिरे, मृत घोषित पर अस्पताल लेकर भागीं

हिमानी शिवपुरी ने बताया कि पति ज्ञान शिवपुरी अचानक बेहोश होकर वॉशरूम के फर्श पर गिर पड़े थे। जब उन्होंने उसी बिल्डिंग में रहने वाले डॉक्टर को बुलाया, तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हिमानी को डॉक्टर पर यकीन नहीं आया। लिहाजा उन्होंने खुद ही पति को अस्पताल ले जाने का फैसला कर लिया। वह बोलीं, 'यह एक गलती थी। क्योंकि एक बार जब आप उन्हें अस्पताल ले जाते हैं, तो वो पूरा पोस्टमॉर्टम करते हैं। मुझे अकेले ही इन सब चीजों का सामना करना पड़ा।'

पोस्मार्टम के लिए ले गए, थाने में पुलिसवाले पर बरसीं हिमानी

पोस्टमार्टम की औपचारिकताओं के सिलसिले में हिमानी शिवपुरी और उनके भाई को पुलिस स्टेशन भी जाना पड़ा। वहां उनकी मुलाकात एक पुलिस वाले से हुई, जो मनोहर श्याम जोशी के 1993 के मशहूर शो 'हमराही' में उनके यादगार विलेन वाले किरदार का फैन था। हिमानी शिवपुरी बोलीं, 'मेरे पति गुजर चुके थे, लेकिन उस पुलिस वाले ने कहा कि उसे 'देवकी भौजाई' वाला मेरा किरदार बहुत पसंद था।' एक्ट्रेस के मुताबिक, तब उन्हें इतना ज्यादा गुस्सा आ गया था कि भाई ने उन्हें शांत कराया था। हिमानी के मुताबिक, इस सब चक्कर में वह यह तक भूल गई थीं कि उन्हें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का क्लाइमैक्स शूट करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए। उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के एक्शन को लेकर लगातार चर्चा हो…
 26 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रक्षा बंधन ऐड के लिए विवादों में घिरी हुईं हैं। कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।…
 26 August 2026
त‍िग्‍मांशु धूलिया जितने बेहतरीन एक्‍टर हैं, उतने ही दमदार डायरेक्‍टर भी। हमने उनकी 'हासिल', 'चरस' और 'साहब बीवी और गैंगस्‍टर फ्रेंचाइजी' जैसी फिल्‍मों में हिंदी पट्टी की जमीन से जुड़…
 26 August 2026
वेटरन एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में पति की मौत से जुड़ा दिल दहला देने वाला वाकया बताया है।'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' समेत दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहीं हिमानी…
 26 August 2026
सावन चल रहा है और 'धुरंधर' में 'नाल नचणा' गाना गाकर तहलका मचाने वालीं मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना ने हाल ही पति संग शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। वह पूरी तरह…
 26 August 2026
बिहार के चहेते और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव राजनीति के साथ ही अपने अतरंगी अंदाज के लिए भी खासे चर्चा में रहते हैं। समर्थकों के फेवरेट…
 26 August 2026
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार, 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर…
 25 August 2026
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप…
 25 August 2026
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्‍टारर 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में डायरेक्‍शन प्रियदर्शन ने हाई-स्टेक क्राइम थ्रिलर की ऐसी…
Advt.