Select Date:

अमिताभ बच्चन ने मुंबई में किराए पर दिया 3 फ्लोर, ₹21.88 करोड़ में हुई डील, हर महीने लाखों में होगी कमाई

Updated on 17-08-2026 05:13 PM
अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में तीन फ्लोर न्यूट्रिशन ब्रांड 'ट्रूनेटिव F&B प्राइवेट लिमिटेड' को ₹33 लाख के मासिक किराए पर लीज पर दिए हैं। जैपकी को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, उन्होंने कुल ₹21.88 करोड़ में ये फ्लोर किराए पर दिए हैं।

यह लीज अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा में लिंक रोड पर स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग की तीन ऊपरी मंजिलों के लिए है, जिनका कुल कारपेट एरिया लगभग 8,428 वर्ग फुट है। पेपर्स के अनुसार, पांच साल की यह लीज 15 अगस्त, 2026 को शुरू हुई।

पांच साल में ₹21.88 करोड़ किराया

कारपेट एरिया के आधार पर किराया लगभग ₹392 प्रति वर्ग फुट प्रति माह बैठता है। 7 अगस्त, 2026 को रजिस्टर्ड लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट के अनुसार, पांच साल की लीज अवधि के दौरान कुल किराया खर्च ₹21.88 करोड़ होने का अनुमान है।

बिल्डिंग की पार्किंग में 9 गाड़ियों की जगह

पेपर्स के मुताबिक, लीज में बिल्डिंग की तय पार्किंग जगहों पर नौ गाड़ियां पार्क करने का राइट्स भी शामिल है। दस्तावेज से पता चलता है कि TruNativ ने ₹1.98 करोड़ की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा की है, जबकि एग्रीमेंट में किराए में हर साल 5% की बढ़ोतरी का प्रावधान है। इस नए सौदे से मुंबई में अमिताभ बच्चन के कमर्शियल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में और बढ़ोतरी हुई है। इस मामले पर कमेंट के लिए बॉलीवुड एक्टर और TruNativ से संपर्क नहीं हो सका।

चार ऑफिस दे चुके हैं किराए पर

2023 में, उन्होंने मुंबई की लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में चार ऑफिस यूनिट्स वॉर्नर म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड को ₹17.30 लाख प्रति महीने के किराए पर दी थीं। यह लीज मार्च 2024 में शुरू हुई और इसमें 12 डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस भी शामिल थे।

अयोध्या में जमीन के लिए 3 बजे किया कॉल

अमिताभ बच्चन ने मुंबई के बाहर भी अपने रियल एस्टेट निवेश को बढ़ाया है, खासकर अयोध्या में, जो धार्मिक पर्यटन और निवेश के एक बड़े केंद्र के तौर पर उभरा है। HT रियल एस्टेट समिट में, 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के फाउंडर और CMD अभिनंदन लोढ़ा ने बताया कि कैसे बच्चन ने अयोध्या में जमीन खरीदने के लिए उनसे खुद संपर्क किया था। लोढ़ा ने कहा कि उन्हें यह कॉल तब आया था जब वह ऑस्ट्रेलिया में थे और रात के करीब 3 बज रहे थे।

बिग बी ने ₹35 करोड़ में खरीदी 2.67 एकड़ जमीन

कंपनी ने 6 मार्च को बताया कि मार्च 2026 में अमिताभ बच्चन ने 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' (HoABL) से ₹35 करोड़ में 2.67 एकड़ जमीन खरीदकर अयोध्या में अपनी मौजूदगी बढ़ाई। यह उस डेवलपर के साथ अयोध्या में उनका तीसरा निवेश था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए। उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के एक्शन को लेकर लगातार चर्चा हो…
 26 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रक्षा बंधन ऐड के लिए विवादों में घिरी हुईं हैं। कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।…
 26 August 2026
त‍िग्‍मांशु धूलिया जितने बेहतरीन एक्‍टर हैं, उतने ही दमदार डायरेक्‍टर भी। हमने उनकी 'हासिल', 'चरस' और 'साहब बीवी और गैंगस्‍टर फ्रेंचाइजी' जैसी फिल्‍मों में हिंदी पट्टी की जमीन से जुड़…
 26 August 2026
वेटरन एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में पति की मौत से जुड़ा दिल दहला देने वाला वाकया बताया है।'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' समेत दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहीं हिमानी…
 26 August 2026
सावन चल रहा है और 'धुरंधर' में 'नाल नचणा' गाना गाकर तहलका मचाने वालीं मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना ने हाल ही पति संग शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। वह पूरी तरह…
 26 August 2026
बिहार के चहेते और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव राजनीति के साथ ही अपने अतरंगी अंदाज के लिए भी खासे चर्चा में रहते हैं। समर्थकों के फेवरेट…
 26 August 2026
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार, 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर…
 25 August 2026
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप…
 25 August 2026
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्‍टारर 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में डायरेक्‍शन प्रियदर्शन ने हाई-स्टेक क्राइम थ्रिलर की ऐसी…
Advt.