शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में प्रभारी संकायाध्यक्षों की नियुक्ति
Updated on
07-09-2022 06:14 PM
रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर
के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के विभिन्न संकायों का प्रभारी
संकायाध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यपाल ने शासकीय दन्तेश्वरी महिला
महाविद्यालय, जगदलपुर के गृह विज्ञान की प्राध्यापक एवं संकायाध्यक्ष डॉ.
रश्मि शुक्ला को प्रौद्योगिक संकाय का, शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर
महाविद्यालय, दन्तेवाड़ा के वाणिज्य के प्राध्यापक एवं संकायाध्यक्ष डॉ. आर.
के. हिरकने को प्रबंधन एवं सूचना प्रौधोगिक संकाय का, शासकीय इंद्रावती
महाविद्यालय भोपालपट्नम के राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक एवं सामाजिक
विज्ञान के संकायाध्यक्ष डॉ. ए.के. दीक्षित को कला संकाय और वेदमाता
गायत्री शि़क्षा महाविद्यालय, जगदलपुर के शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष एवं
प्राचार्य ईश्वर प्रसाद तिवारी को विधि संकाय का प्रभारी संकायाध्यक्ष
नियुक्त किया गया है। यह सभी नियुक्ति छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम,
1973 की धारा 27(4) के तृतीय परन्तुक में निहित प्रावधान के तहत् की गई है।
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…