Select Date:

भाजपा ने बिना तैयारी किए आरक्षण बढ़ाया था उसी का खामियाजा – भूपेश

Updated on 22-09-2022 05:36 PM
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बस्तर प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बस्तर के लोग पहले भी उनसे नाराज थे। दो बार से लगातार वे भाजपा को पसंद नहीं कर रहे थे। अब भाजपा ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे बस्तर के लोग उन्हें पसंद करने लगे।आरक्षण मामले में बिलासपुर उच्च न्यायालय के फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 12 साल पहले भाजपा ने बिना तैयारी किए आरक्षण बढ़ाया था। इसका औचित्य कोर्ट के सामने साबित नहीं कर पाए। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा, फैसले का अध्ययन करने के बाद हम सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे।

बालोद दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में कहा, भाजपा की सरकार ने बिना तैयारी के आरक्षण 58त्न कर दिया। जोकि कोर्ट में लंबित था। आज कोर्ट का फैसला आया है कि उस आधार पर उन्होंने किया है, इसलिए उसे रिवर्ट कर दिया। यह बात बिल्कुल सही है कि इससे यहां के लोगों का नुकसान है। यहां की जो जनसंख्या है, उसके आधार पर उन्हें आरक्षण नहीं दिया गया है। लेकिन भाजपा ने बिना तैयारी उसको लागू कर दिया था, जिसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ा है। हम इसका अध्ययन करके फिर उच्चतम न्यायालय जाएंगे।

आरक्षण मामले में बचाव के लिए अदालत में कोई बड़ा वकील नहीं खड़ा करने के भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा अपने समय का भी निकाल कर देख ले। इस मामले में कब-कब उसने कितने-कितने वकील खड़े किए थे। वे बताएं कि अपनी सरकार में वे खुद खड़ा किए हैं कि नहीं किए हैं। वे 15 साल सत्ता में रहे हैं, कितने वकीलों को खड़ा किए हैं बता दें।

छत्तीसगढ़ में फिर से कई रेलगाडि?ों का संचालन बंद होने संबंधी एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, इस मामले में डॉ. रमन सिंह और भाजपा के 9 सांसदों को बोलना चाहिए कि ट्रेन क्यों बंद हो रहा है। बार-बार क्यों बंद हो रहा है। महीनों से क्यों बंद हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.