इसी तरह आमसभा में कर्मचारियों को वर्ष 2021-22 में देय एक्सग्रेशिया राशि भुगतान करने बाबत संचालक मंडल के निर्णय का अनुमोदन किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लेखों के अंकेक्षण हेतु संपरीक्षक की नियुक्ति बाबत विचार उपरांत निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने आमसभा को बताया कि वर्ष 2021-22 का शुद्ध लाभ एक करोड़, 38 लाख, 31 हजार रुपए रहा है। उन्होंने सोसाइटी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि सदस्यों को त्वरित सेवा प्रदान करने कंप्यूटरीकृत कार्य प्रणाली आरंभ कर प्रिंटेड पासबुक प्रदत्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आकस्मिक ऋण की सीमा 3 लाख रुपए है।