Select Date:

थम गये सुर छत्तीसगढ़ी गायिका लता खापर्डे के

Updated on 23-09-2022 05:08 PM
पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही छत्तीसगढ की प्रसिद्ध लोक गायिका लता खापर्डे का गुरुवार की सुबह दिल का दौरा पड?े से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज ही कर दिया। उनके अंतिम संस्कार में फिल्म व संस्कृति से जुडे लोग शामिल  हुए।

लता खापर्डे ने अपने गायिकी से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई थी। देश-विदेश में उन्होंने कई कार्यक्रम किए। उन्होंने मशहूर बॉलीवुड कलाकार आमिर खान के पीपली लाइव फिल्म में भी सह कलाकार की भूमिका अदा की थी। साथ ही उन्होंने हबीब तनवीर के थियेटर से जुडक? कई नाटकों में बेहतरीन अभिनय किया था। लता खापर्डे बचपन से ही लोक कला से जुड़ी रही और 6 साल की उम्र में उन्होंने लोक कला के क्षेत्र में कदम रखा था। वहीं दूसरी ओर लंबे समय तक वह गोदना सांस्कृतिक मंच से भी जुड़ी रही। उन्होंने निधन से दो दिन पहले ही कुछ गानों की रिकार्डिंग की थी। आज सुबह अचानक ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी घर पर ही मौत हो गई। इस सूचना जैसे ही गांव के लोगों को हुआ पूरा गांव शोक में डूब गया।

मुख्यमंत्री ने लोक गायिका लता खापर्डे के निधन पर किया गहरा दुख प्रकट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री लता खापर्डे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि लता जी ने छत्तीसगढ़ी बोली और लोक संगीत के उत्थान के लिए जो किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

संस्कृति मंत्री ने किया गहरा दुख: व्यक्त
खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार लता खापर्डे के निधन पर गहरा दुख: व्यक्त किया है। भगत ने मृतक के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।  
संस्कृति मंत्री भगत ने कहा कि लता खापर्डे ने 6-7 वर्ष के उम्र से ही रामचंद्र देवमुख के चन्दैनी गोंदा से बाल कलाकार के रूप में अपने जीवन के कैरियर की शुरूआत की थीं। इसके बाद वे खुमान लाल साव जी के चन्दैनी गोंदा में गायन और अभिनय किया। उन्होंने हबीब तनवीर जी के नया थियेटर के माध्यम से जर्मनी और रूस में छत्तीसगढ़ लोक कला को पहुंचाने का कार्य किया। फिल्म पीपली लाईव में उन्होंने अपने सशक्त अभिनय का लोहा मनवाया। लता खापर्डे छत्तीसगढ़ी गीतों की सुप्रसिद्ध गायिका रही हैं और गोदना सांस्कृतिक मंच से जुड़ी रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.