Select Date:

कलेक्टर नगर निगम के पांच जोन कार्यालयों में पहुंचें

Updated on 23-09-2022 05:15 PM
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने रायपुर नगर निगम अंतर्गत पाँच जोन कार्यालयों का दौरा किया। उन्होंने नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली तथा जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ भुरे ने अपने भ्रमण के दौरान जोन क्रमांक 9 के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर कहा कि साफ सफाई एवं पेयजल को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार ने अवैध निर्माण को वैध करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने नियमितीकरण के प्राप्त आवेदनों पर प्रभारी अधिकारी से चर्चा कर नियमितीकरण के प्रकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे सरकार के आय में वृद्धि होगी। कलेक्टर ने जोन में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की जानकारी ली। उन्होंने निदान 1100 से प्राप्त नागरिकों की समस्याएं एवं उनके निराकरण की स्थिति, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, निष्ठा एप में एंट्री, सफाई सुपरवाइजर का प्रशिक्षण एवं उनके द्वारा सफाई कर्मियों की मानिटरिंग, जोन अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में चल रहे बड़े कार्याे, अतिक्रमण के मामले, पेयजल की स्थिति सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देश देते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कलेक्टर ने जोन 3 के कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से जोन के सभी वार्डों के कमर्शियल एवं आवासीय प्रॉपर्टी की जानकारी लेकर नियमितीकरण के संबंध में नोटिस देने कहा। उन्होंने अधिकारियों से साफ सफाई की स्थिति, जलभराव की स्थिति, क्षेत्रवार नालियों की निरंतर सफाई, मोर रायपुर एप, महापौर स्वच्छता सेल ,बिल्डिंग परमिशन व नक्शा पास, बी एस यू पी तथा पीएम आवास योजना, बारिश के बाद पेंच रिपेयर का काम आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जोन 4 के अधिकारियों की बैठक लेकर लीज वाले प्रॉपर्टी को फ्रीहोल्ड करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नाली और ड्रेनेज के इश्यू की जानकारी ली। डॉ भुरे ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास एवं राज भवन के आसपास के सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करें। उन्होंने जोन के अंतर्गत होने वाले बड़े कार्यों की जानकारी लेकर समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जोन क्रमांक 6 के अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि नियमितीकरण के लिए फ्लेक्स डिजाइन कर कार्यालय में चस्पा की जाए। जिसमें दर निर्धारण तथा आवेदन कैसे करना है, आदि की पर्याप्त जानकारी हो। कलेक्टर डॉ भुरे ने जोन 5 के अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का उचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखें।

कलेक्टर डॉ भुरे ने अपने भ्रमण के दौरान उपस्थित सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों से अच्छा से पेश आएं एवं अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब ना हो जिससे लोगों की विश्वसनीयता बनी रहे इसका विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुवेर्दी एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.