लेखक एवं शिक्षाविद आचार्य डॉ. शर्मा मोहनलाल जैन (मोहन भैया) शासकीय महाविद्यालय खुसीर्पार में विश्?व ओजोन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से महाविद्यालय के प्राध्यापकों और बड़ी संख्या में उपस्थित कला, विज्ञान, वाणिज्य और कंप्यूटर विज्ञान स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि पृथ्वी के चारों ओर 15-35 किलोमीटर के बीच में विद्यमान आॅक्सीजन के तीन परमाणुओं से बने अणुओं को ओजोन कहते है, इसी से ओजोन परत निर्मित होती है। हमें गाडि?ों के ध्रूम प्रदूषण से इसे बचाना है और प्राणवायु देने वाले पौधों की रक्षा करनी है।