Select Date:

मूसलाधार बारिश से कई बस्तर के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, बड़ी संख्या में मारे गए मवेशी

Updated on 12-09-2022 05:05 PM
बस्तर संभाग में आॅरेंज अर्लट के बाद लगातार दो दिन से हो रहे मूसलादार बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश से बीजापुर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इसके मद्देनजर एक बार फिर नगर सेना की टीम को राहत और बचाव कार्य में उतारा गया है। वहीं कई ग्रामीणों के बड़ी संख्या में मवेशी पहाड़ी नाले के पानी की चपेट में आने से मारे गए हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र के भिरेंद्र पालेकर ने बताया कि बीती रात से अब तक 154 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। बीजापुर जिले में अब तक कुल 2446 मिली मीटर वर्षा हुई है। पोंजेर स्थित सीआरपीएफ के 85 बटालियन के कैंप में पानी भर गया जहां दो मोर्चे डूब गए हैं, हालांकि जवान सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरजे तोयनार मार्ग भी बाढ़ के कारण बंद हो गया है। इसके अलावा जिला मुख्यालय से लगे कोकड़ापारा में नाले के जलस्तर ने लोगों के सामने बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गये हैं। जहां प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर सेना के द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने का काम जारी है। बारिश के चलते मोदकपाल थाना के पास रपटा डूब गया है जिसके चलते बीजापुर भोपालपट्टनम नेशनल हाइवे 63 पर आवाजाही बंद हो गई है। इसी तरह बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर पदेडा और पोंजेर नाला भी उफान पर होने से चेरपाल-गंगालूर समेत दर्जनों गांवों टापू में तब्दील हो गया है। चिन्नाकवाली के आश्रित ग्राम रालापाल में लगभग 50 मवेशियों के बाढ़ में बह जाने से मारे गये हैं।

बीजापुर एसडीएम पवन कुमार प्रेमी ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित गंगालूर इलाके में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। भारी वर्षा से भोपालपट्टनम, गंगालूर, तोयनार मार्ग अवरुद्ध हुआ है। अब तक 04 मकानों के आंशिक छतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। बचाव दल स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए है,आवश्यकतानुसार लोगो की मदद की जा रही है।

ग्राम रेड्डी में 5-6 मोटर साइकिल के नदी में बहने की बात भी सामने आई है, लेकिन इस की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। दो मकान के 5 लोगों को घर से सुरक्षित निकाला गया। नगर सैनिक के कमांडेंट निर्मल साहू के नेतृत्व में रेस्क्यू किया गया है। बीजापुर के शांतिनगर में एक मकान के गिरने की भी सूचना मिली है। कृषि वैज्ञानिक भीरेंद्र पालेकर ने बताया कि पूर्व से भारी बारिश की चेतावनी केंद्रीय मौसम विभाग से मिली थी, लेकिन शनिवार की सुबह तक ऐसा लग नहीं रहा था, अचानक ही रात में 9 बजे के बाद बारिश हुई जो फिलहाल अभी तक जारी है और इसके कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.