Select Date:

बिजली के अवैध कनेक्शन ने ली किसान की जान:खेत गया किसान पड़ोसी के बिछाए तार की चपेट में आया; परिजनों का हंगामा

Updated on 13-09-2022 05:33 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिजली करंट से किसान की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। उनका कहना था कि बिजली का अवैध कनेक्शन लेकर बोरवेल लगाया है, जिसके चलते उनके घर कमाने वाले की मौत हुई है। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए शव उठाने से मना कर दिया। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

लिमतरा पंचायत के ग्राम खपरी में रहने वाले संगुलाल टंडन किसान थे। सोमवार सुबह वे धान की निंदाई के लिए अपने खेत जाने के लिए घर से निकले थे। पड़ोसी किसान ने अपने खेत में कांटा तार लगा रखा है। इसी कांटा तार से पड़ोसी खेत के किसान सहेत्तर ने अपना बोरवेल चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन लिया है।

बिजली कनेक्शन का तार बीच से कटा हुआ था। इसके कारण कांटा तार में भी करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे अनजान किसान कांटा तार को छुआ, तब वह करंट की चपेट में आकर चिपक गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घंटों पड़ी रही लाश, दोपहर बाद मिली जानकारी
इस दौरान किसान की लाश वहां घंटों पड़ी रही। लेकिन, किसी की नजर नहीं पड़ी। दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीण खेत की ओर गए, मेढ़ के पास किसान की लाश देखकर उन्होंने उनके परिजन को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए। फिर कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई।

कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर परिजनों ने मचाया हंगामा
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही। इससे नाराज परिजन भड़क गए। उनका कहना था कि अवैध बिजली कनेक्शन लेकर तार खींचा गया है। बोरवेल लगाने वाले किसान की लापरवाही से उन्होंने मौत होने का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई करने के साथ ही मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए।

इस दौरान भड़के परिजनों ने शव उठाने से भी पुलिस को रोक दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने समझाइश दी और जांच के बाद कार्रवाई करने का भेरासा दिलाया। साथ ही मुआवजा राशि दिलाने की बात कही। पुलिस की समझाइश पर परिजन शांत हुए, तब जाकर शाम को किसान के शव को उठवाकर अस्पताल भेजा गया। देर शाम होने के कारण उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.