Select Date:

दो महीने में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी, 18 प्रतिशत कम हुई पेंडेंसी, लगभग 6 हजार प्रकरणों का निराकरण

Updated on 11-09-2022 05:26 PM

कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भुरे की लगातार समीक्षा और निरीक्षण से जिले के राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी आ गई है।। पिछले दो महीने में जिले में लगभग 6 हजार लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण हुआ है। पिछले दो महीने में राजस्व संबंधी 3 हजार 659 नये प्रकरण भी न्यायालयों में दर्ज किए गए है। प्रकरणों के निराकरण से पिछले दो महीने में ही ऐसे 2 हजार 275 प्रकरणों का निपटारा भी हो गया है, जो लंबे समय से न्यायालयों में लंबित थे। इस हिसाब से जिले के राजस्व न्यायालयों में लंबे समय से पेंडिग पड़े प्रकरणों में 18 प्रतिशत से अधिक की कमी हुई है। जिले में पदस्थ एस.डी.एम., तहसीलदारों-नायब तहसीलदारों ने अभियान चलाकर पिछले दो महीने में ही 5 हजार 934 लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण कर दिया है। इन प्रकरणों में अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, किसान किताब बनाना, फौती-खतौनी जैसे प्रकरण शामिल है। कलेक्टर डॉ.भुरे ने जिले वासियों और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों के जमीन-जायदाद संबंधी मामलों के तेजी से निराकरण के लिए राजस्व अधिकारियों की सराहना की है। डॉ.भुरे ने सभी अधिकारियों को जनता की सहुलियत के लिए राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में यथासंभव निराकरण करने के निर्देंश भी दिए है।

जिले के राजस्व प्रभारी अपर कलेक्टर से मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को रायपुर जिले की सभी 6 तहसीलों और राजस्व न्यायालयों में 12 हजार 373 राजस्व प्रकरण लंबित थे। कलेक्टर डॉ.भुरे ने अपने निरीक्षण के दौरान विस्तृत कार्याेजना बनाकर इन लंबित प्रकरणों के साथ-साथ नये पंजीयन होने वाले प्रकरणों को मिलाकर लंबित प्रकरणों के का तेजी से निराकरण करने के निर्देंश दिए थे। दो महीनों में जिले में 3 हजार 659 नये प्रकरण दर्ज किए गए। सितम्बर माह के पहले सप्ताह में लंबित और नए दर्ज प्रकरणों को मिलाकर निराकरण के लिए राजस्व न्यायालयों को 16 हजार 032 प्रकरण मिलें। इनमें से सितम्बर माह के पहले सप्ताह तक 5 हजार 934 प्रकरणों का निपटारा राजस्व अधिकारियों ने कर दिया है। सितम्बर माह के पहले सप्ताह में 10 हजार 098 प्रकरण निराकरण के लिए लंबित बचें है।

पिछले दो महीनों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में रायपुर तहसील न्यायालय अव्वल रहा है। जहां लंबित और नये प्रकरणों को मिलाकर पिछले दो महीने में सर्वाधिक 3 हजार 842 मामलों का निपटारा हुआ है। आरंग में 705, अभनपुर में 423, तिल्दा में 522, गोबरा-नवापारा में 194 और खरोरा तहसील में 248 लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण कर आमजनों को बार-बार कार्यालय आने सहित अन्य कई प्रकार के असुविधाओं से छुटकारा मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.