Select Date:

छत्तीसगढिया ओलंपिक के आयोजन की तैयारियां शुरू, अक्टूबर माह से शुरू होगी खेल प्रतियोगिताएं

Updated on 14-09-2022 05:08 PM
छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढि ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले माह अक्टूबर से शुरू होगा। खेलों के आयोजन की तैयारियों के लिए आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं अपर मुख्य सचिव खेल विभाग श्रीमती रेणु जी पिल्ले शामिल हुई।

छत्तीसगढि?ा ओलंपिक 2022-23 के सफल आयोजन के लिए मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण तथा नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि छत्तीसगढि?ा ओलंपिक खेलों की प्रतियोगितायें छह स्तर पर आयोजित होंगी। इसमें राजीव युवा मितान क्लब, जोन स्तर, विकासखण्ड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर होगी। प्रतियोगितायें नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडि?ों के लिए अलग-अलग होंगी। खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक स्तर पर आयोजन समितियां गठित की जायेंगी जो खेलों के आयोजन की व्यवस्था, मानिटरिंग एवं आवश्यक प्रबंधन करेंगी।

छत्तीसगढि ओलंपिक में छत्तीसगढ़ की खेल विधाएं में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) बिल्लस, फुगडी, गेढ़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और  लंबी कूद शामिल हैं। खेल प्रतियोगितायें महिला और पुरूषों के लिए होंगी। इसमें 18 वर्ष तक आयु के लिए, 18 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक वर्ग के लिए  की प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जनवरी 2023 में आयोजित युवा महोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी., राजस्व विभाग के सचिव एन.एन.एक्का, खेल संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.