प्रियंका चोपड़ा बोलीं- 40 की उम्र में आना बहुत अजीब, एक दोस्त दादी बनी, एक 25 साल के लड़के को डेट कर रही
Updated on
17-08-2026 05:17 PM
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने 40 की उम्र पार कर ली है। एक्ट्रेस ने अपनी उम्र से जुड़े पड़ावों को मजेदार अंदाज में समझाते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 40 के बाद भी लाइफ फुल ऑन मस्ती और वाइब्स से भरी होती है।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि 40 की उम्र के लोग कुछ जवां , तो कुछ की मांसपेशियां खींच जाती हैं। कोई इस उम्र में दादी बन जाता है, कोई नया बच्चा पैदा करता है, कोई 20 साल की शादी की सालगिरह मनाता है और कोई यंग लड़के-लड़की को डेट करता है।
'एक दोस्त दादी बन गई है, एक का अभी-अभी बच्चा हुआ है'
प्रियंका चोपड़ाद्वारा शेयर किए गए नोट में लिखा, '40 की उम्र में आना बहुत अजीब है, एक दोस्त दादी बन गई है, एक का अभी-अभी बच्चा हुआ है, एक अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मना रही है और एक 25 साल के लड़के को डेट कर रही है। हममें से आधे लोग 28 के लगते हैं और आधे लोग सोते-सोते ही मांसपेशी खींच लेते हैं। कोई टाइमलाइन नहीं है, बस वाइब्स हैं।'
फिल्म 'वाराणसी' से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं
प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वे निर्देशक एस.एस. राजामौली की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म भारतीय के जरिए वे भारतीय सिनेमा में वापसी भी कर रही हैं। एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' में प्रियंका 'मंदाकिनी' नाम की एक मुख्य भूमिका निभा रही हैं और उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू भी मुख्य किरदार (रुद्र) में हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में कुंभा नाम के व्यक्ति का अहम रोल निभाते नजर आएंगे।
कहानी 'वाराणसी' शहर और एक संकट के इर्द-गिर्द घूमती है
यह एक टाइम-ट्रैवल और ग्लोबल एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी कहानी 'वाराणसी' शहर और एक संकट के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए। उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के एक्शन को लेकर लगातार चर्चा हो…
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रक्षा बंधन ऐड के लिए विवादों में घिरी हुईं हैं। कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।…
तिग्मांशु धूलिया जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उतने ही दमदार डायरेक्टर भी। हमने उनकी 'हासिल', 'चरस' और 'साहब बीवी और गैंगस्टर फ्रेंचाइजी' जैसी फिल्मों में हिंदी पट्टी की जमीन से जुड़…
वेटरन एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में पति की मौत से जुड़ा दिल दहला देने वाला वाकया बताया है।'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' समेत दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहीं हिमानी…
सावन चल रहा है और 'धुरंधर' में 'नाल नचणा' गाना गाकर तहलका मचाने वालीं मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना ने हाल ही पति संग शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। वह पूरी तरह…
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार, 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप…
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में डायरेक्शन प्रियदर्शन ने हाई-स्टेक क्राइम थ्रिलर की ऐसी…