दूसरा प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रखा जिसमें कहा गया कि समस्त प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधिगण इंडियन नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि जैसे पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों, प्रदेश चुनाव समिति और राज्य के एआईसीसी सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत करने के लिये सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा इस प्रस्ताव का समर्थन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया। दोनों ही प्रस्तावों का सभी प्रदेश प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।