Select Date:

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूनार्मेंट : पहले दिन बांग्लादेश लिजेंड्स-श्रीलंका लिजेंड्स और आस्ट्रेलिया लिजेंड्स-इंग्लैंड लिजेंड्स के बीच होगा मुकाबला

Updated on 23-09-2022 05:15 PM
छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों को पहले दिन इंडिया लिजेंड्स का मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा इसका मुख्य कारण बारिश की वजह से प्रभावित हुए दो मैच है। पहले दिन यानी 27 सितंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश लिजेंड्स-श्रीलंका लिजेंड्स और आॅस्ट्रेलिया लिजेंड्स-इंग्लैंड लिजेंड्स के बीच मैच खेला जाएगा। कोरोना की वजह से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूनार्मेंट के पहले सीजन में खिलाड़ी बबल जोन में थे लेकिन इस बार नहीं रहेंगे वे मॉल, जंगल सफारी सहित शहर के कई जगहों पर घूमते हुए नजर आएंगे और इस दौरान फ्रैंस से मुलाकात भी करेंगे। जिला प्रशासन ने इस बार पार्किंग शुल्क को बढ़ोत्तरी कर दी है, पहले जहां पार्किंग के लिए 10 और 20 रुपये देने पड़ते थे अब उन्हें दोगुना देना पड़ेगा।

राजधानी रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूनार्मेंट की शुरूआत 27 सितंबर से होगी। पहले तय हुआ था कि 27 सितम्बर को यहां इंडिया लिजेंड्स और बांग्लादेश लिजेंड्स के बीच एक मैच खेला जाएगा लेकिन बारिश की वजह से दो मैच प्रभावित हुए और उन्हे री-शेड्यूल कर रायपुर में खेलना तय किया गया। अब 27 सितंबर को उसकी जगह बांग्लादेश लिजेंड्स-श्रीलंका लिजेंड्स और आॅस्ट्रेलिया लिजेंड्स-इंग्लैंड लिजेंड्स के बीच मैच खेला जाएगा। इंडिया लिजेंड्स और बांग्लादेश लिजेंड्स का मुकाबला 25 सितम्बर को देहरादून में खेला जाएगा। 28 और 29 सितंबर को पहला और दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा और एक अक्टूबर को फाइनल मैच होगा।

नवा रायपुर स्थित मेफेयर होटल में खिलाडि?ों के रूकने की व्यवस्था की गई है। कोरोना प्रोटोकाल की अनिवार्यता नहीं होने की वजह से इस बार खिलाड़ी बबल जोन में नहीं रहेंगे, बल्कि वे माल, अन्य पर्यटन स्थलों के साथ ही जंगल सफारी और अन्य स्थान भी घूमने जा सकते हैं। इस दौरान फ्रेंस अपने चहते क्रिकेटरों के साथ फोटो भी खिंचवा सकते है व आॅटोग्राफ ले सकते हैं।

रायपुर जिला प्रशासन ने दर्शकों की सुविधा के लिए रायपुर शहर से स्टेडियम तक के लिए बस सेवा की व्यवस्था की है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूनार्मेंट के पहले सीजन में जिस प्रकार से क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ देखी गई उसे देखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने पार्किंग शुल्क को महंगा कर दिया गया है। इस बार क्रिकेट प्रमियों को दोपहिया वाहनों के लिए 20 रुपए और चार पहिया वाहनों के लिए 30 रुपए पार्किंग शुल्क देना होगा। अभी तक दो पहिया के लिए 10 रुपए और चार पहिया के लिए 20 रुपए का प्रस्ताव था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.