Select Date:

रोजगार, जागरूकता और शासन की योजनाओं में होगी युवाओं की भूमिका

Updated on 08-09-2022 05:41 PM
छत्तीसगढ़ योजना भवन में राजीव युवा मिलान क्लब की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर के सभी जिलों से समन्वयकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आहूत इस बैठक में मितान क्लब के पदेन शासी सदस्य एवं संभाग प्रभारी देवेन्द्र यादव, विधायक मिलाई नगर एवं विनय भगत, विधायक जशपुर के साथ ही संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक राम कुमार यादव एवं अविनाश चौबे जी उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान मितान क्लब योजना की समीक्षा एवं जिलों में क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। सुकमा, नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा से पहुंचे समन्वयकों ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर मितान क्लब गठन प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। कोरबा, कांकेर, महासमुंद, बालोद समन्वयकों ने योजना की तारीफ करते हुए कहा कि मितान क्लबों को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे युवाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए समन्वयकों ने कहा कि ग्रामीण जनजीवन एवं परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगा है। यह मुख्यमंत्री की सोच का परिणाम है कि ग्रामीण अंचल में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। लोगों की आमदनी बढ़ी है, जिसके चलते बाजारों में रौनक और रोजगार व्यवसाय के स्थिति बेहतर हुई है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कि चर्चा परिचर्चा और सहभागिता से बड़े और बेहतर रास्ते निकलते हैं। उन्होंने कहा कि नरवा, गरवा, धुरवा बारी प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ मॉडल चर्चा का विषय है। आज विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि हमारी योजना का अवलोकन करने आते हैं। किसी को इस बात का अनुमान नहीं था की गोवर से आय भी हो सकती है. आज गोवर बेचने से लेकर वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने और गौठान के संचालन तक में हमारी महिलाएं आगे हैं। मितान क्लब भी ऐसी ही एक योजना है. छत्तीसगढ़ में मितान बधने की परम्परा रही है। जिस परम्परा को आगे ले जाने हेतु ऐसी योजनाओं को जमीन पर लाया जा रहा है। मोबाइल और इन्टरनेट के युग में लोगों को आपस में जोडऩे और सामूहिक गतिविधियों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक हो चुका है। परस्पर संवाद बनाये रखने, ग्रामीण आयोजनों में युवाओं को आगे लाने और समाज सेवा से लेकर अंतिम व्यक्ति तक शासकीय सेवाओं योजनाओं को ले जाने मितान क्लब योजना सहायक होगी।

बैठक में उपस्थित योजना के शासी सदस्य एवं प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की मंशा और सोच रही की हम जैसे युवाओं को आज सरकार का हिस्सा बनने का मौका मिला है। मितान क्लब योजना से सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, कला, नेतृत्व विकास, खेल, कौशल विकास जैसे सभी क्षेत्रों में युवाओं को अवसर मिलेगा।

इस बैठक में सभी विधायकों और समन्वयकों ने इस बात पर जोर दिया कि जिला स्तर पर योजना को लेकर समीक्षा बैठक रखी जाये और क्रियान्वयन पर तेजी लायी जाए जिसके पश्चात यह निर्णय हुआ की जल्द ही शासी निकाय के सदस्य जिलों में बैठक लेंगे और योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। शीघ्र ही मितान क्लब के कैलेंडर का विमोचन कर क्लब स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य आयोजन किए जायेंगे। वहीं मितान क्लबों के बीच भी स्पर्धा का आयोजन किया जावेगा, प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में मितान क्लव गठन के साथ ही सक्रिय क्लबों को शीघ्र ही प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.