Select Date:

कुपोषण मुक्ति की दिशा में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बड़ी छलांग

Updated on 18-08-2026 01:12 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़ , जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना से अभियान के तहत चयनित 175 आंगनबाड़ी केन्द्रों में जुलाई 2026 तक 88 बच्चे कुपोषण से बाहर निकलकर सुपोषित श्रेणी में पहुंच चुके हैं। यह उपलब्धि जिले में कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर और समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

कुपोषण की स्थिति को बेहतर तरीके से समझने और लक्षित बच्चों तक प्रभावी ढंग से पहुंचने के लिए जून 2026 में पोषण ट्रैकर एप में उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर जिले के लगभग 200 आंगनबाड़ी केन्द्रों का प्रारंभिक रूप से चिन्हांकन किया गया। पर्यवेक्षकों के माध्यम से सत्यापन के बाद 175 आंगनबाड़ी केन्द्रों की अंतिम सूची तैयार की गई। इन केन्द्रों में कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी और फॉलोअप के लिए जिले में पदस्थ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

अधिकारियों द्वारा बच्चों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पालकों को आवश्यक पोषण संबंधी परामर्श दिया गया।अभियान के तहत जिले के ऐसे 15 आंगनबाड़ी केन्द्र, जहां कुपोषित बच्चों की संख्या सर्वाधिक थी, को विशेष निगरानी में लिया गया। इन केन्द्रों की निगरानी का दायित्व रेडक्रॉस सोसायटी को सौंपा गया।

रेडक्रॉस सोसायटी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा इन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया गया। बच्चों की पोषण स्थिति की जानकारी लेने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पालकों को बच्चों के खान-पान एवं पोषण को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। वहीं अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर आवश्यकता के अनुसार पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) में भर्ती कराया गया।

कुपोषण से लड़ाई को केवल आंगनबाड़ी केन्द्रों तक सीमित न रखते हुए परिवार और समुदाय को भी अभियान से जोड़ा गया। सास-बहू सम्मेलनों के माध्यम से परिवार के सदस्यों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा बाल संदर्भ शिविरों का आयोजन कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया। एनीमिया और कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से लगातार कार्य किया जा रहा है।

88 बच्चों के सुपोषित होने से बढ़ा अभियान का उत्साह

अभियान का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम यह है कि चयनित 175 आंगनबाड़ी केन्द्रों में जुलाई 2026 तक 88 बच्चे कुपोषण से बाहर आकर सुपोषित श्रेणी में पहुंच चुके हैं। इन बच्चों की स्थिति में आया सुधार नियमित निगरानी, समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार, पोषण संबंधी परामर्श और परिवारों की जागरूकता का परिणाम है। प्रत्येक बच्चे को कुपोषण से बाहर लाने के लिए संबंधित विभागों और मैदानी अमले द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल कुपोषित बच्चों की संख्या कम करना नहीं, बल्कि हर बच्चे को स्वस्थ और सुपोषित बनाकर उसके बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से कुपोषित बच्चों की निगरानी, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण परामर्श, उपचार एवं फॉलोअप की प्रक्रिया लगातार जारी रखी जाएगी। 88 बच्चों का सुपोषित श्रेणी में पहुंचना सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए एक उत्साहजनक उपलब्धि है। यह सफलता बताती है कि जब प्रशासन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य अमला, सामाजिक संस्थाएं और परिवार मिलकर प्रयास करते हैं, तो कुपोषण जैसी चुनौती के खिलाफ ठोस परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.