Select Date:

संवेदनशीलता मतलब हर लिंग का व्यक्ति दूसरे लिंग चाहे पुरुष हो या महिला के प्रति रखे सम्मान का भाव : डा. अनन्या

Updated on 10-09-2022 05:20 PM
गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, महिला शिकायत एवं अन्वेषण प्रकोष्ठ , कंप्यूटर विभाग एवं जेसीई संगवारी रायपुर द्वारा संयुक्त रुप से लेगिंग संवेदनशीलता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में जेसीआई सीनेटर डॉक्टर अनन्या मिश्रा नेशनल चैनल द्वारा विषय की जानकारी छात्राओं को देते हुए कहा कि लैंगिक संवेदनशीलता का मतलब हर लिंग का व्यक्ति दूसरे लिंग चाहे पुरुष हो या महिला के प्रति सम्मान का भाव रखे। लिंग भेद को दूर कर एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना ही लैंगिक संवेदनशीलता है।

उन्होंने कहा कि आज महिला पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं समझती और ये बात हम प्रत्येक दिन  सुनते हैं, बोलते हैं और पुस्तकों में पढ़ते भी हैं लेकिन असल में जब देखते है तो जीवन में इसका अनुसरण बहुत कम लोग ही कर पाते है। जीवन के हर रहा पर पुरुष चाहे-अनचाहे महिलाओं को उनके महिला होने का एहसास कराने से नहीं चूकता। यही एहसास लैंगिक संवेदनहीनता को जन्म देती है और इसी को खत्म करने के लिए जेंडर सेंसेटाइजेशन यानी लैंगिक संवेदनशीलता हमारे सोसायटी में जरूरी है और आज व्यक्ति को  समझने की जरूरत है कि चाहे  कोई भी लिंग क्यो न हो समान व्यवहार करना चाहिए, साथ ही उन्होंने कहानी के माध्य्म से इस विषय  को समझाया भी। इस दौरान छात्राओं से प्रश्न भी पूछे गए और सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किा गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.