Select Date:

सांसद सोनी बताएं जब अंर्तराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम में कमी हुई तो देश मे पेट्रोल डीजल के दाम कम क्यो नही हुये?

Updated on 19-09-2022 05:20 PM
सांसद सुनील सोनी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद सुनील सोनी झूठ बोलकर मोदी सरकार के पेट्रोल डीजल पर मुनाफाखोरी को पर्दा नहीं कर सकते।बीते 8 साल में मोदी भाजपा की सरकार ने पेट्रोल डीजल के माध्यम से लगभग 28लाख करोड रुपए गरीब जनता की जेब से निकाल लिया है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में पेट्रोल डीजल लगने वाला वैट की दरें पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और पूर्व के रमन सरकार के समय से कम है। मध्यप्रदेश में 33 प्रतिशत वैट टैक्स था जिसे घटाकर 29 प्रतिशत किया गया है और पूर्व रमन सरकार के समय 25 प्रतिशत से ऊपर में वैट टैक्स था आज लगभग 23 प्रतिशत वैट टैक्स लिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ 7 राज्यो से घिरा है और 5 राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमत छत्तीसगढ़ से ज्यादा है।

ठाकुर ने कहा कि सांसद सुनील सोनी को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आॅयल की कीमत में 27 प्रतिशत की कमी आई है देश में पेट्रोल डीजल के दामों में कमी क्यों नहीं की गई? रसोई गैस के दाम मे प्रति टन 750 डॉलर प्रति टन से घटकर 650 डॉलर प्रति टन हो गया है यानी 100 डॉलर की कमी आई है जिस हिसाब से पेट्रोल डीजल में 20रु प्रति लीटर और रसोई गैस में कम से कम 200 रु प्रति सिलेंडर की कमी करनी चाहिए।क्रूड आॅयल 2014 में 116 डॉलर था तब पेट्रोल 71 रू लीटर और डीजल 55 रु लीटर था उस दौरान मनमोहन सिंह की सरकार पेट्रोल पर 9 रुपए 48 पैसा और डीजल पर 3 रु 54 पैसा एक्साइज ड्यूटी लेती थी आज क्रूड आॅयल 88 डॉलर प्रति बैरल में तक पहुँच गया है उसके बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम 105 रु लीटर और डीजल लगभग 98 रु लीटर के करीब क्यो है?

ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान पेट्रोल पर 9.48 रू और डीजल पर 3.54 रू एक्साइज ड्यूटी लिया जाता रहा है जिसे बढ़ाकर मोदी सरकार ने पेट्रोल पर 33 रू और डीजल पर 32 रू एक्साइज ड्यूटी के साथ अलग से शेष लेने का काम किया है डीजल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर 15 रू कम कर मोदी भाजपा की सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाने का दम भर रही है जबकि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाया भी मोदी भाजपा की सरकार नहीं था आज भी मनमोहन सरकार के दौरान लिए जाने वाले एक्साइज ड्यूटी से मोदी सरकार की एक्साइज ड्यूटी 3 गुना ज्यादा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के कीमत में 27 प्रतिशत की गिरावट आई है ऐसे में स्पष्ट समझ में आता है कि मोदी सरकार के मुनाफाखोरी का दुष्परिणाम गरीब जनता को उठाना पड़ा है भाजपा नेता राज्य सरकार पर झूठे आरोप लगाकर मोदी की मुनाफाखोरी और नाकामी को पर्दा नहीं कर सकते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.