Select Date:

हाथी दल से अलग हुए शावक सुरक्षित, वन अमले द्वारा रखी जा रही सतत निगरानी

Updated on 23-09-2022 05:17 PM
जशपुर वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र तपकरा के बीट समडमा में विगत 13 सितम्बर 2022 को प्रात: हाथी दल से बिछुड़ कर डेढ़ माह के एक मादा हाथी शावक ईब नदी के किनारे ग्राम समडमा में आ गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही परिसर रक्षक समडमा द्वारा शावक को अपने अभिरक्षा में लेकर इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वन अमले द्वारा उप संचालक पशु चिकित्सा को सूचित किए जाने पर उनके द्वारा पशु चिकित्सक तपकरा को मौके पर भेजा गया। पशु चिकित्सक द्वारा शावक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनके सलाह पर आहार प्रदाय किया गया। तदोपरांत वन अमले एवं हाथी मित्र दल द्वारा निकटतम वन में हाथी झुंड को खोजने का प्रयास प्रारम्भ किया गया। उनके द्वारा लगभग दोपहर 3 बजे हाथी दल की उपस्थिति ज्ञात होने पर शावक को हाथी दल के निकट छोड़ा गया। छोड़े जाने के बाद शावक हाथी दल में शामिल हो गया। हाथी दल की निगरानी वन अमले द्वारा रात भर की गई।

14 सितम्बर को प्रात: 5 बजे उक्त शावक पुन: बिछुड़ कर ग्रामीण क्षेत्र में वापस लौट आया। जिसे वन अमले एवं पशु चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित रखा गया। प्रात: 8.30 बजे पुन: हाथी दल की उपस्थिति में निकटतम वन में ज्ञात करने के लिए ट्रेकिंग की गई। ट्रेकिंग दल द्वारा वन में हाथी दल को देखने के उपरांत शावक का पुन: स्वास्थ्य परीक्षण करा कर हाथी शावक को नजदीकी वन क्षेत्र जिसके पास हाथी दल मौजूद था के पास ले जाया गया। शावक द्वारा आवाज करने पर हाथी झुड़ से भी निरंतर आवाज आने लगी और शावक हाथी दल के पास चला गया एवं हाथी दल में शामिल हो गया। इसके बाद वन अमले एवं हाथी मित्र दल द्वारा हाथी दल की सतत् निगरानी रखी गई।

आश्चर्य की बात यह है कि शावक 15 सितम्बर को प्रात: 5.45 बजे ग्राम साको में पुन: देखा गया। हाथी शावक को वन अमले द्वारा अपने अभिरक्षा में लेने के उपरांत पशु चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें शावक के अम्बिलिकल में सूजन दिखाई दिया। जिसका उपचार तत्काल प्रारम्भ कर दिया गया। वन अमले एवं हाथी मित्र दल द्वारा हाथी दल की उपस्थिति ज्ञात करने हेतु लगातार ट्रेकिंग किया जा रहा है। ट्रेकिंग के दौरान 17 सितम्बर को ज्ञात हुआ है कि हाथियों का झुंड उड़ीसा राज्य की ओर निकल गया है। इस दौरान शावक का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उसका देख-रेख पशुचिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

हाथी शावक को परिसर में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। उसी परिसर में दोनो पशु चिकित्सक निरंतर उपस्थित रह कर शावक की देख-रेख कर रहे है। हाथी शावक का पूरा-पूरा ख्याल रखा जा रहा है एवं वन अमले द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है। पशु चिकित्सकों की सलाह एवं सुझाव पर शावक को आहार दिया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.