Select Date:

BRICS सम्मेलन के लिए रहमान भारत आएंगे या नहीं? बांग्लादेश के PMO से आया बयान, हसीना को लेकर कही ये बात

Updated on 22-08-2026 12:22 PM
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अगले महीने भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने पर अभी तक फैसला नहीं किया है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह बयान ऐसे समय में आया है जब तारिक रहमान की नई दिल्ली की संभावित यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ढाका ने संकेत दिया है कि किसी भी बड़े स्तर की यात्रा उसके राष्ट्रीय हित और दोनों देशों के बीच माहौल पर निर्भर करेगी।

हसीना के प्रत्यर्पण पर अड़ा बांग्लादेश

प्रधानमंत्री तारिक रहमान के प्रेस सेक्रेटरी ए ए एम सालेह शिबली ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि "उनकी भारत यात्रा को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।" शिबली ने कहा कि बांग्लादेश, भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और "अन्य फरार अपराधियों" के प्रत्यर्पण के उसके अनुरोध पर नयी दिल्ली के जवाब का इंतजार कर रहा है।

तारिक रहमान की भारत यात्रा पर असमंजस

शिबली की यह टिप्पणी सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ की उस खबर के एक दिन बाद आई है, जिसमें प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर के हवाले से कहा गया था कि ढाका ‘‘स्पष्ट रूप से परिभाषित राष्ट्रीय हितों के बिना किसी उच्चस्तरीय यात्रा की व्यवस्था करने की जल्दबाजी में नहीं है।’’

कबीर ने कहा था, "राष्ट्रीय हितों से आगे बढ़कर किसी उच्चस्तरीय यात्रा को जल्दबाजी में करने का कोई औचित्य नहीं है।" पिछले कुछ हफ्तों में ढाका में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकें कीं। इनमें तारिक रहमान भी शामिल थे। इन बैठकों में दोनों देशों के संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया।

हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस से बांग्लादेश नाराज

इसी सप्ताह सोमवार को त्रिवेदी ने कहा था कि हमारे मतभेदों के बावजूद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का भारत दौरा जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मुद्दों को बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है और मुझे पूरी उम्मीद है।" इसके पहले बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ढाका किसी उच्च-स्तरीय दौरे से पहले अनुकूल और अच्छा माहौल चाहता है। मंत्रालय ने कहा कि संभावित द्विपक्षीय दौरे पर हफ्तों से चल रही कूटनीतिक बातचीत में शेख हसीना की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के कारण भारी रुकावट आई।
शेख हसीना ने 5 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। बंद कैमरों के सामने ऑडियो लिंक पर बोलते हुए हसीना ने दोहराया था कि वह इस साल दिसम्बर तक अपने देश में वापसी करेंगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नई दिल्ली स्थित फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट क्लब ऑफ साउथ एशिया ने किया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने नाराजगी जताई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 August 2026
इस्लामाबाद: तुर्की ने पाकिस्तान के अंदर लगातार तीन दिनों तक कई तरह के हथियार उतारे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 60 घंटों…
 24 August 2026
ओटावा: भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कनाडा में निज्जर की हत्या के तीन साल बाद सोशल मीडिया पर सामने आए…
 24 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के हालात…
 24 August 2026
मॉस्को/बीजिंग: भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल सोमवार को बीजिंग जा रहे हैं। वे भारत और चीन के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स के बीच सीमा विवाद पर बातचीत के 25वें दौर…
 22 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान इस साल चीन को बड़े पैमाने पर चावल निर्यात करने पर नजर गड़ाए हुए है। दरअसल चीन और भारत के बीच चावल के मुद्दे पर कुछ बाधाएं आई…
 22 August 2026
तेल अवीव: इजरायल में भारतीय केयरगिवर (घरों में देखभाल करने वाले) राजीव आचार्य की हत्या ने भारत के दूसरे कामगारों के बीच चिंता पैदा की है। भारतीय कामगारों ने राजीव…
 22 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अगले महीने भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने पर अभी तक फैसला नहीं किया है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय…
 22 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है लेकिन वह सही डील के लिए तैयार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार…
 22 August 2026
ढाका: सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की वाले मक्का रक्षा समझौते में बांग्लादेश के शामिल होने की इच्छा ने भारत के सुरक्षा और खुफिया हलके में बेचैनी बढ़ा दी है। भारत के…
Advt.