100 गेंदों में बने 241 रन, सनराइजर्स के लिए खेलते हुए MI के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, बना डाला सबसे बड़ा स्कोर
Updated on
05-08-2026 12:05 PM
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम आगे चला गया है। मौजूदा सीजन में 4 अगस्त को हुए मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स ने 100 गेंदों के खेल में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 241 रन बना दिए। मिचेल मार्श, रयान रिकल्टन और हैरी ब्रूक ने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करी कि सबसे कम स्ट्राइकरेट भी 205 का रहा। यह द हंड्रेड लीग का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है।
मार्श और रिकल्टन की रिकॉर्ड साझेदारी
लंदन स्पिरिट के कप्तान लियम लिविंग्स्टोन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शायद यही उनकी सबसे बड़ी गलती बन गई। क्योंकि मिचेल मार्श और रयान रिकल्टन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की। 65वीं गेंद पर मार्श ने एडम मिल्ने को अपना विकेट गंवाया। इससे पहले उन्होंने 37 गेंदों में 76 रन बना कर अपना काम बखूबी कर दिया था।
ब्रूक और रिकल्टन का विस्फोट
मिचेल मार्श का विकेट लेकर लंडन स्पिरिट राहत की सांस ले रही थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि असली तबाही तो अब शुरू होने वाली है। हैरी ब्रूक ने आकर मैच की गति को और तेज कर दिया। सिर्फ 18 गेंदों में उन्होंने 55 रन जड़ डाले, जिसमें 5 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। दूसरी ओर रिकल्टन 42 गेंदों में 94 रन बनाकर अपने शतक से चूक गए। उनके बल्ले से 6 चौके और 8 छक्के देखने को मिले। 97वीं गेंद पर ब्रूक का विकेट गिरा, फिर आखिरी 3 गेंदों डैन लॉरेंस ने 3 गेंदों में 10 रन बनाकर स्कोर को 241 तक पहुंचाया।
204 के स्कोर पर सिमटी लंदन स्पिरिट
242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लंदन स्पिरिट 204 रन ही बना सकी। सिर्फ 56 के स्कोर पर 5 बल्लेबाज पवेलियन की राह लौट गए थे। लुहान ड्रे प्रिटोरियस (5), जॉनी बेयरस्टो (0), लियम लिविंग्स्टोन (34) डेवॉल्ड ब्रेविस (38), जेम्स कोल्स (0) ने निराशाजनक बल्लेबाजी की। अंत में डेविड विली ने 46 गेंदों में 83 रन बनाए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सनराइजर्स ने 37 रन के अंतर से जीत अपने नाम की।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई…
नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर के टेस्ट से संन्यास के बाद उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में नाथन मैकस्वीनी को जगह मिली। मध्यक्रम में खेलने वाले मैकस्वीनी भारत के खिलाफ बॉर्डर…
बेंगलुरु: मुशीर खान और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का शानदार बैटिंग के बाद भी वेस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 का क्वार्टर फाइनल हार गई है। नॉर्थ जोन ने 52…
न्यूयॉर्क: आर्यना सबालेंका महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं। वहीं पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब नोवाक जोकोविच ने जीते हैं। यूएस ओपन 2026 में सबालेंका…
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…