Select Date:

पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश में तुर्की की एंट्री, एर्दोगन का 'इस्लामिक कैम्पेन', भारत के लिए कितना खतरा?

Updated on 25-08-2026 04:18 PM
ढाका/अंकारा: पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंध करना और बांग्लादेश को 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल करने की तुर्की की कोशिश कुछ और नहीं बल्कि भारत के पड़ोस को 'इस्लामिक रंग' में रंगने की कोशिश है। तुर्की की इन चालों पर भारत को घबराने की नहीं बल्कि नजर रखने की जरूरत है। सेंटर फॉर जियोपॉलिटिक्स एंड स्ट्रैटजिक स्टडीज की फेलो डॉ. इंद्राणी तालुकदार ने लिखा है कि भारत के लिए अंकारा के साथ रिश्तों में तेजी से गिरावट आई है।

उन्होंने लिखा है कि 2020 के बाद खासकर 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद और ग्रीस और साइप्रस जो तुर्की के पुराने दुश्मन रहे हैं उनके साथ बढ़ते रिश्तों के जरिए पूर्वी भूमध्य सागर में नई दिल्ली की बढ़ती सक्रियता के कारण तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी अरब-बांग्लादेश का यह नया रणनीतिक गठजोड़ कई तरह की चुनौतियां पेश करता है। हालांकि उनका ये कहना पूरी तरह सही नहीं है। भारत ने जरूर ग्रीस और साइप्रस से सैन्य संबंध बनाए हैं लेकिन ऐसा पाकिस्तान को तुर्की की मदद मिलने के बाद शुरू किया गया है।

बांग्लादेश को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर सकता है तुर्की?

बांग्लादेश को अगर तुर्की पाकिस्तान और सऊदी वाले सैन्य गठबंधन में शामिल करता है तो भारत को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। तुर्की जरूर भारत की रणनीतिक घेराबंदी करने की कोशिश करेग। लेकिन ऐसा करना उसके लिए अत्यंत मुश्किल होगा और जितने संसाधन की जरूरत उसे होगी उतना जुटाना तुर्की के लिए संभव नहीं है। उन्होंने लिखा है कि ढाका ने पारंपरिक रूप से भारत, अमेरिका और चीन जैसी बड़ी ताकतों के साथ संबंध बनाकर रणनीतिक संतुलन बनाए रखा है।

लेकिन घरेलू राजनीतिक उथल-पुथल, आर्थिक दबाव और सुरक्षा सहयोगियों में विविधता लाने की इच्छा ने बांग्लादेश को दूसरे विकल्पों पर विचार करने के लिए प्रेरित किया है। पाकिस्तान के साथ उसके बढ़ते संबंध इसी विविधता का प्रमाण हैं। हालांकि बांग्लादेश अभी मक्का समझौते का हस्ताक्षरकर्ता नहीं है लेकिन इसमें शामिल होने की उसकी इच्छा यह दर्शाती है कि वह भारत जैसे अपने करीबी और मित्र पड़ोसी देशों पर पारंपरिक निर्भरता से परे सुरक्षा सहयोग की संभावनाओं को तलाशने को तैयार है।
यदि बांग्लादेश औपचारिक रूप से मक्का फ्रेमवर्क से जुड़ता है चाहे पर्यवेक्षक या भागीदार के रूप में ही क्यों न हो तो इससे प्रभावी रूप से तुर्की की रणनीतिक उपस्थिति भारत की पूर्वी सीमा तक पहुंच जाएगी जो इस क्षेत्र में पाकिस्तान के साथ मौजूदा साझेदारी को और मजबूत करेगी।


बांग्लादेश-तुर्की संबंध भारत के लिए कितनी चिंताजनक बात?

डॉ. इंद्राणी तालुकदार का कहना है कि भारत लंबे समय से दक्षिण एशिया को अपने प्रभाव वाला स्वाभाविक क्षेत्र मानता रहा है जिसका आधार भौगोलिक निकटता, आर्थिक और सांस्कृतिक निर्भरता और सुरक्षा संबंध हैं। तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी अरब-बांग्लादेश का सुरक्षा गठबंधन भले ही यह ढीले ढांचे वाला हो भारत के पड़ोस में एक बाहरी और विचारधारा से प्रेरित ताकत को लाकर भारत की इस प्रधानता को चुनौती देता है। खासकर इसलिए क्योंकि अंकारा और इस्लामाबाद ने बार-बार कश्मीर और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर भारत की नीतियों की आलोचना की है।
बांग्लादेश में तुर्की और पाकिस्तान की गहरी रक्षा उपस्थिति से भारत के पूर्वी हिस्से के पास सैन्य प्रशिक्षण, हथियारों की बिक्री, खुफिया सहयोग और राजनीतिक समन्वय के नए रास्ते खुल सकते हैं। भारत पहले से ही अपनी पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर जटिल सुरक्षा हालात से जूझ रहा है। ऐसे में नई दिल्ली की पहले से ही मुश्किलों भरी पूर्वी सीमा पर नई चुनौतियों के आने से भारत के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और जटिल हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
हाल ही में रिलीज हुई 'आवारापन 2' की जबरदस्त सफलता के बाद इमरान हाशमी के फैंस उनकी अगली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब उनका इंतजार खत्म हो गया…
 25 August 2026
ओटावा: पंजाब में युवाओं के बीच कनाडा जाने और वहां काम करना एक सपना रहा है। हालांकि अब ये सपना कमजोर हो रहा है। दरअल जिस सिस्टम के तहत जस्टिन…
 25 August 2026
बीजिंग: चीन की सेना ने एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल बनाया है जो हजारों किलोमीटर की दूरी से लड़ाकू विमानों को मार गिराने वाले हथियारों को दागने में सक्षम है। ब्लूमबर्ग…
 25 August 2026
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच मई, 2025 में चार दिन की लड़ाई के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद निचले स्तर पर पहुंच गए। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को…
 25 August 2026
ढाका/अंकारा: पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंध करना और बांग्लादेश को 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल करने की तुर्की की कोशिश कुछ और नहीं बल्कि भारत के पड़ोस को 'इस्लामिक रंग'…
 25 August 2026
इस्‍लामाबाद: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जलसंधि को संस्‍पेंड कर दिया है। इससे आतंकिस्‍तान बन चुके पाकिस्‍तान की धड़कने बढ़ी हुई हैं। पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ फील्‍ड…
 24 August 2026
इस्लामाबाद: तुर्की ने पाकिस्तान के अंदर लगातार तीन दिनों तक कई तरह के हथियार उतारे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 60 घंटों…
 24 August 2026
ओटावा: भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कनाडा में निज्जर की हत्या के तीन साल बाद सोशल मीडिया पर सामने आए…
 24 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के हालात…
Advt.