HGV मिसाइल डिफेंस को कैसे मुश्किल बनाते हैं?
आपको बता दें कि हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल (HGV) ऐसे वॉरहेड होते हैं जो अपने टारगेट की ओर बढ़ते हुए वायुमंडल में अपनी दिशा बदल सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस क्षमता से उनकी रेंज बढ़ सकती है और उन्हें रोकना ज्यादा मुश्किल हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी और देश के पास ऐसे हथियार नहीं हैं जिनमें HGV और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें एक साथ हों।ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में अमेरिकी वायु सेना के 'चाइना एयरोस्पेस स्टडीज़ इंस्टीट्यूट' की इस साल की एक रिपोर्ट का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि चीन अपनी मिसाइलों को आधुनिक बनाने की कोशिशों में 'दुश्मन के ऑपरेशनल सिस्टम में तालमेल के साथ बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की क्षमता' को ज्यादा अहमियत दे रहा है। हालांकि इस नई तकनीक के साथ ऑपरेशन से जुड़ी बड़ी चुनौतियां भी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूर मौजूद विमान पर हमला करने के लिए बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल करना महंगा, मुश्किल और जोखिम भरा हो सकता है।
