इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 का Teaser रिलीज, 'महादेव से विनती', 'इश्क की दहलीज' डायलॉग के दीवाने हुए फैंस
Updated on
25-08-2026 04:43 PM
हाल ही में रिलीज हुई 'आवारापन 2' की जबरदस्त सफलता के बाद इमरान हाशमी के फैंस उनकी अगली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। इमरान हाशमी की आने वाली एक्शन-रोमांस फिल्म 'गनमास्टर जी9' का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर को देखकर लोगों ने फिल्म की अभी से जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी है। इमरान हाशमी को उनके फैन्स 90 के दशक के ज़ेन जी बताने लगे हैं।
टीजर में इमरान हाशमी एक बार फिर प्यार में डूबे हुए किरदार में नजर आ रहे हैं। वह अपने प्यार को पाने के लिए हर मुश्किल से लड़ने को तैयार हैं। एक सीन में इमरान भगवान शिव से प्रार्थना करते दिखाई देते हैं कि उनके प्यार तक पहुंचने से पहले उनकी जान न जाए। उनके इस अंदाज ने फैंस को उनके पुराने 'लवर बॉय' वाले किरदारों की याद दिला दी है।
'मुझे चाहे दुनिया की सबसे बुरी मौत देना'
एक मिनट 22 सेकंड के टीजर की शुरुआत दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें इमरान हाशमी कहते सुनाई दे रहे हैं, 'मुझे चाहे दुनिया की सबसे बुरी मौत देना, मेरे जिस्म के टुकड़-टुकड़े कर देना। चाहे गिद्ध और कौओं को खिलवा देना पर महादेव से इतनी ही विनती है कि जब तक मैं अपनी इश्क की दहलीज तक न पहुंच जाऊं मेरी सांसें मत लेना।'
टीजर देख लोगों ने कहा- राघव जुयाल का ये डायलॉग 1000% सच था यार
इसी के साथ जेनेलिया के साथ इमरान की कुछ रोमांस और जुनून भरी झलकियां हैं, जिसके बीच कुछ धमाकेदार एक्शन सीन भी हैं। लोगों ने टीजर की काफी तारीफ की है। टीजर देख लोगों ने कहा- चलो, इमरान हाशमी 2008 से 2009 की पीढ़ी से लेकर जेन जी को भी दीवाना बना देंगे! एक अन्य ने कहा- अवारपन 2 - ब्लॉकबस्टर , गनमास्टर जी9 - ब्लॉकबस्टर, यानी इमरान हाशमी इस दशक पर राज करने वाले हैं। एक और ने कहा- अक्खा बॉलीवुड एक तरफ या इमरान हाशमी एक तरफ, राघव जुयाल का ये डायलॉग 1000% सच था यार। किसी ने कहा- ये तो 90 के दशक के जेन जी बन गए हैं।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘गनमास्टर जी9’ का टीजर शेयर किया
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘गनमास्टर जी9’ का टीजर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'जी9 की दुनिया शुरू होती है। रोमांस। संगीत। एक्शन। गनमास्टरजी9 इन सबको एक ऐसी कहानी में समेटे हुए है जो आपको रोमांच से भर देगी। सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को। '
फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख
फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है और इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। वहीं, नए कलाकार अभिषेक सिंह इस फिल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
टीजर में हिमेश रेशमिया का संगीत भी खास आकर्षण
फिल्म के टीजर मेंहिमेश रेशमिया का संगीत भी खास आकर्षण है। बैकग्राउंड में उनका गाना 'अफसनम' सुनाई देता है, जिसकी धुन 2000 के दशक के शुरुआती दौर के म्यूजिक की याद दिलाती है। इमरान का रोमांटिक अंदाज और हिमेश का संगीत फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।
फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ दिखाया जाएगा ये टीजर
‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का टीजर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ दिखाया जाएगा।
बीजिंग: चीन की सेना ने एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल बनाया है जो हजारों किलोमीटर की दूरी से लड़ाकू विमानों को मार गिराने वाले हथियारों को दागने में सक्षम है। ब्लूमबर्ग…
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच मई, 2025 में चार दिन की लड़ाई के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद निचले स्तर पर पहुंच गए। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को…
ढाका/अंकारा: पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंध करना और बांग्लादेश को 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल करने की तुर्की की कोशिश कुछ और नहीं बल्कि भारत के पड़ोस को 'इस्लामिक रंग'…
इस्लामाबाद: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जलसंधि को संस्पेंड कर दिया है। इससे आतंकिस्तान बन चुके पाकिस्तान की धड़कने बढ़ी हुई हैं। पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड…
इस्लामाबाद: तुर्की ने पाकिस्तान के अंदर लगातार तीन दिनों तक कई तरह के हथियार उतारे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 60 घंटों…
ओटावा: भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कनाडा में निज्जर की हत्या के तीन साल बाद सोशल मीडिया पर सामने आए…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के हालात…