Select Date:

भारत की इजरायल संग हथियार डील, फिर भी फिलीस्तीन ने किया UNSC सदस्यता का समर्थन, मुस्लिम देश देंगे साथ?

Updated on 20-08-2026 04:53 PM
यरुशलम: फिलिस्तीनी अथॉरिटी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है। भारत और फिलिस्तीन के अधिकारियों के बीच कई राजनयिक बैठकों के बाद भारत में फिलिस्तीनी अथॉरिटी के राजदूत अब्दुल्ला अबू शावेश ने मंगलवार को नई दिल्ली में फिलिस्तीनी दूतावास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। इसके बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या अरब देश भी भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करेंगे?

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी पर अरब देशों का रुख मिला जुला और कूटनीतिक रूप से दुविधापूर्ण रहा है। फिलिस्तीन जैसे कुछ अरब देशों ने खुलकर भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है लेकिन अन्य खाड़ी और अरब देश खुलकर सामने नहीं आए हैं। उन्होंने सामान्य तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुधारों को लेकर भारत की जो मांग रही है उसका तो समर्थन किया है लेकिन भारत स्थायी सदस्यता को लेकर ठोक सामूहिक समर्थन नहीं दिया है।ॉ

UNSC में भारत की सदस्यता को लेकर अरब देशों का रूख क्या?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी अरब जैसे प्रमुख खाड़ी देशों के साथ भारत के रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंध बेहद मजबूत हैं। ये देश वैश्विक मंचों पर भारत के साथ कई मुद्दों पर सहयोग करते हैं लेकिन इन्होंने सीधे तौर पर स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक या मुखर रूप से वीटो पॉवर के साथ समर्थन की घोषणा नहीं की है। इसके पीछे की वजह की बात करें तो कई अरब देश इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) का हिस्सा हैं।

ओआईसी में कुल 57 मुस्लिम देश हैं और इसके सदस्य मुख्य रूप से मध्य पूर्व, उत्तरी और उप-सहारा अफ्रीका, मध्य एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में फैले हुए हैं। इसीलिए मुस्लिम देशों का समर्थन भारत के लिए बहुत जरूरी हो जाता है।पाकिस्तान अक्सर ओआईसी के मंचों का इस्तेमाल करके भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करता है। जिससे कुछ अरब देश कूटनीतिक संतुलन बनाए रखने की नीति अपनाते हैं। ज्यादातर अरब देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधारों और विकासशील देशों के बेहतर प्रतिनिधित्व के पक्ष में हैं लेकिन अंतर-सरकारी वार्ताओं में यह मुद्दा अभी भी जटिल बना हुआ है।


फिलीस्तीन की लगातार मदद करता रहा है भारत

आपको बता दें कि भारत के फिलिस्तीनियों के साथ लंबे समय से राजनीतिक और विकास संबंधी संबंध रहे हैं। नई दिल्ली ने 1970 के दशक में 'फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन' और 1988 में 'फिलिस्तीन राज्य' को मान्यता दी थी और फिलिस्तीनी अथॉरिटी को विकास और बजट से जुड़ी मदद भी दी है। भारत जेनिन में एक अस्पताल बनाने का काम भी पूरा कर रहा है। इस प्रोजेक्ट का वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में अपनी यात्रा के दौरान किया था।

इजरायल को हथियारों की सप्लाई करता है भारत

पिछले दिनों भी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने भारत पर आरोप लगाया था कि वो लगातार इजरायल को हथियारों की सप्लाई कर रहा है। पिछले दशक में भारत और इजरायल के संबंध काफी मजबूत हुए हैं। मोदी के कार्यकाल में नई दिल्ली और यरूशलेम ने रक्षा, टेक्नोलॉजी, खेती, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है। मोदी सरकार ने इजरायल के साथ रणनीतिक साझेदारी को गहरा करते हुए फिलिस्तीनियों के प्रति अपना समर्थन भी बनाए रखने की कोशिश की है। भारत सरकार ने एक बार फिर से फिलीस्तीन और इजरायल को लेकर अपनी दशकों पुरानी 'दो राष्ट्र सिद्धांत' का समर्थन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
हाल ही में रिलीज हुई 'आवारापन 2' की जबरदस्त सफलता के बाद इमरान हाशमी के फैंस उनकी अगली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब उनका इंतजार खत्म हो गया…
 25 August 2026
ओटावा: पंजाब में युवाओं के बीच कनाडा जाने और वहां काम करना एक सपना रहा है। हालांकि अब ये सपना कमजोर हो रहा है। दरअल जिस सिस्टम के तहत जस्टिन…
 25 August 2026
बीजिंग: चीन की सेना ने एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल बनाया है जो हजारों किलोमीटर की दूरी से लड़ाकू विमानों को मार गिराने वाले हथियारों को दागने में सक्षम है। ब्लूमबर्ग…
 25 August 2026
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच मई, 2025 में चार दिन की लड़ाई के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद निचले स्तर पर पहुंच गए। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को…
 25 August 2026
ढाका/अंकारा: पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंध करना और बांग्लादेश को 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल करने की तुर्की की कोशिश कुछ और नहीं बल्कि भारत के पड़ोस को 'इस्लामिक रंग'…
 25 August 2026
इस्‍लामाबाद: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जलसंधि को संस्‍पेंड कर दिया है। इससे आतंकिस्‍तान बन चुके पाकिस्‍तान की धड़कने बढ़ी हुई हैं। पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ फील्‍ड…
 24 August 2026
इस्लामाबाद: तुर्की ने पाकिस्तान के अंदर लगातार तीन दिनों तक कई तरह के हथियार उतारे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 60 घंटों…
 24 August 2026
ओटावा: भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कनाडा में निज्जर की हत्या के तीन साल बाद सोशल मीडिया पर सामने आए…
 24 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के हालात…
Advt.