Select Date:

इंग्लैंड की टीम ने लिया हार का बदला, साउथ अफ्रीका को किया चारों खाने चित

Updated on 28-08-2022 06:24 PM
इंग्लैंड की टेस्ट टीम से जुड़ा एक शब्द इन दिनों काफी वायरल है। ये शब्द है Bazzball, जिसे ब्रैंडन मैकुलम के कोच और बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद काफी सुना गया है। वैसे तो इस शब्द का कोई अलग मतलब नहीं है, लेकिन इसके मायने ये कहे जा सकते हैं कि इंग्लैंड की बैटिंग अप्रोच ब्रैंडन मैकुलम ने बदल दी है, जिन्हें Bazz कहा जा सकता है। हालांकि, इस पर तब सवालिया निशान लगा था, जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की टीम पहला टेस्ट मैच हार गई थी, लेकिन अब इंग्लिश टीम ने अपना बदला पूरा कर लिया है।

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को पारी और 12 रन से हार मिली थी। ऐसे में कहा जा रहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन मैच जीतना और भारत के खिलाफ पिछले साल की सीरीज का बाकी एक मैच जीतना महज एक संयोग था। हालांकि, इंग्लैंड की टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी अप्रोच बदलने वाली नहीं है। लॉर्ड्स में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड की टीम ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका की टीम को दूसरे मुकाबले में चारों खाने चित कर दिया।

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 151 रन पर समेट दिया था। इसके बाद इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और टीम ने 9 विकेट खोकर 415 रन पर पारी की घोषणा की, जिसमें बेन स्टोक्स और बेन फोक्स का शतक शामिल था। 264 रन की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया और मेहमान टीम 179 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला पारी और 84 रन के अंतर से हार गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
कोलंबो: भारतीय टीम ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के 7 विकेट सिर्फ 173 रन पर गिरा दिए थे। इसके बाद लगा कि टीम 200 रनों तक भी नहीं पहुंच पाएगी।…
 26 August 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स का आयोजन इस बार जापान में किया जा रहा है। जहां भारत भी हिस्सा ले रहा है। भारत एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट भी खेलता…
 26 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई…
 26 August 2026
नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर के टेस्ट से संन्यास के बाद उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में नाथन मैकस्वीनी को जगह मिली। मध्यक्रम में खेलने वाले मैकस्वीनी भारत के खिलाफ बॉर्डर…
 26 August 2026
बेंगलुरु: मुशीर खान और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का शानदार बैटिंग के बाद भी वेस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 का क्वार्टर फाइनल हार गई है। नॉर्थ जोन ने 52…
 26 August 2026
टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इन दिनों इंजरी या रिहैब के कारण भारतीय स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने…
 26 August 2026
न्यूयॉर्क: आर्यना सबालेंका महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं। वहीं पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब नोवाक जोकोविच ने जीते हैं। यूएस ओपन 2026 में सबालेंका…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
Advt.