'सिंधु संधि को हथियार बना रहे मोदी, तनाव की सबसे बड़ी वजह', भारतीय दूत ने खोली पोल तो बौखलाए पाकिस्तानी एक्सपर्ट
Updated on
12-08-2026 03:45 PM
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी आवाजें सामने आई हैं, जो बातचीत और संबंधों में बेहतरी पर जोर दे रही हैं। पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के 117 एक्टिविस्ट और पूर्व अधिकारियों ने नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को खुला खत लिखा है। इसमें दोनों प्रधानमंत्रियों से बातचीत शुरू करने की अपील की गई है। इस सबसे बीच पाकिस्तानी एक्सपर्ट का कहना है कि दिल्ली के रवैये की वजह से संबंधों में कड़वाहट है। उन्होंने सारी 'गड़बड़' के लिए भारत पर दोष मढ़ते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार की नीति पाकिस्तान विरोध की है।
जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और पूर्व राजदूत तौकीर हुसैन ने डॉन में लिखे अपने लेख में कहा है कि एक्टिविस्ट के शरीफ और मोदी को लिखे पत्र का कोई फायदा नहीं होगा। हुसैन ने संबंधों में खराबी का ठीकरा भारत के सिर फोड़ते हुए कहा है कि दोनों देशों के तनावपूर्ण रिश्तों के पीछे नरेंद्र मोदी सरकार की नीति है। यह इस्लामाबाद के लिए भारत के नकारात्मक रुख को दिखाती है, जिसमें बदलाव का कोई संकेत नहीं है।
पाकिस्तान पर नरेंद्र मोदी की नीति
हुसैन का कहना है कि पाकिस्तान पर नरेंद्र मोदी का सख्त रुख कोई नई बात नहीं है। अमूमन भारतीय नेताओं का यही रुख रहा है। फिर भी मोदी के रवैये में कुछ पहलू नए दिखे हैं। पारंपरिक रूप से भारत की एक विदेश नीति और एक पाकिस्तान नीति रही है। फिर भी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी की पाकिस्तान नीति में असहिष्णुता का स्तर पहले से बढ़ा है।पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद और सुरक्षा मुद्दों को एक साथ जोड़ा है और भारतीयों की सोच पर उनका असर बढ़ाया है। साल 2016 में पठानकोट हमले के बाद से मोदी सरकार ने अपने देश के लोगों में पाकिस्तान के प्रति नजरिया काफी ज्यादा सख्त किया है।पाकिस्तान से बातचीतना करके दिल्ली की कोशिश इस्लामाबाद को अहमियत नहीं देने की है।
सिंधु जल संधि का मामला
हुसैन का कहना है कि पानी के मुद्दे को नरेंद्र मोदी की सरकार ने 'हथियार' बना लिया है। भारत सिंधु जल संधि (IWT) का इस्तेमाल दोनों देशों के बीच विवाद को दूसरे मुद्दों पर दबाव बनाने के लिए कर रहा है। उन्होंने अमेरिका में भारत के राजदूत के हालिया लेख का हवाला दिया, जिसमें संधि को निलंबित करने के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया गया है। हुसैन ने कहा कि इससे चीजें बेहतरी की ओर नहीं जाएंगी। फिलहाल बातचीत शुरू करने और उसके सफल होने के लिए कोशिश की जरूरत है। दोनों ओर से काफी कुछ बदले बिना कोई भी बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचेगी।
बीजिंग: चीन की सेना ने एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल बनाया है जो हजारों किलोमीटर की दूरी से लड़ाकू विमानों को मार गिराने वाले हथियारों को दागने में सक्षम है। ब्लूमबर्ग…
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच मई, 2025 में चार दिन की लड़ाई के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद निचले स्तर पर पहुंच गए। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को…
ढाका/अंकारा: पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंध करना और बांग्लादेश को 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल करने की तुर्की की कोशिश कुछ और नहीं बल्कि भारत के पड़ोस को 'इस्लामिक रंग'…
इस्लामाबाद: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जलसंधि को संस्पेंड कर दिया है। इससे आतंकिस्तान बन चुके पाकिस्तान की धड़कने बढ़ी हुई हैं। पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड…
इस्लामाबाद: तुर्की ने पाकिस्तान के अंदर लगातार तीन दिनों तक कई तरह के हथियार उतारे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 60 घंटों…
ओटावा: भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कनाडा में निज्जर की हत्या के तीन साल बाद सोशल मीडिया पर सामने आए…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के हालात…