बलूचिस्तान के बिना पाकिस्तान का मिट जाएगा वजूद, सैन्य ताकत के नशे में अपनी ही 'आत्मा' का कर रहा कत्ल
Updated on
12-08-2026 03:43 PM
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश के ज्यादातर हिस्से से कब्जे वाली पाकिस्तानी सेना की पकड़ काफी कमजोर हो चुकी है। इसीलिए सवाल ये उठ रहे हैं कि आखिर बलूचिस्तान के बिना पाकिस्तान का वजूद क्या बचेगा? इस सवाल का पहला उत्तर ही यही है कि करीब आधा पाकिस्तान ही एक झटके में खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान के कुल क्षेत्रफल का 43.6 प्रतिशत हिस्सा बलूचिस्तान है यानी देश का लगभग आधा हिस्सा।
बलूचिस्तान में प्राकृतिक गैस, तांबा, सोना, कोयला और दूसरे खनिज भी भरपूर मात्रा में हैं। साथ ही इसकी तटरेखा और ग्वादर की वजह से पाकिस्तान को बहुत ज्यादा रणनीतिक महत्व मिलता है। फिर भी यह प्रांत पाकिस्तान का सबसे कम आबादी वाला और आर्थिक रूप से सबसे पिछड़े इलाकों में से एक है। यहां संसाधन तो बहुत हैं लेकिन इस बात को लेकर लगातार शिकायतें रहती हैं कि उन पर किसका नियंत्रण है, उनसे किसे फायदा होता है और वहां रहने वाले लोगों को कितना लाभ मिलता है।
बलूचिस्तान के बिना पाकिस्तान का वजूद हो जाएगा खत्म!
पाकिस्तान से अलग बलूचिस्तान एक सांस्कृतिक धरोहर भी है। यहां बलोच, ब्राहुई, पश्तून और दूसरे समुदाय मिलकर ऐसी विविधता बनाते हैं जिसे सिर्फ आंकड़ों में नहीं समेटा जा सकता। लेकिन आज इनकी पहचान पर पाकिस्तानी सेना कहर बरपा रही है। विद्रोह, हमले, लोगों का जबरदस्ती गायब किया जाना और बिना कानूनी प्रक्रिया के हत्याओं के बाद पाकिस्तानी सेना से लोगों का भरोसा खत्म हो चुका है।
इस्लामाबाद के लिए यह बात चिंता का विषय होनी चाहिए। क्योंकि जब गायब हुए पुरुषों के लिए न्याय की मांग करने वाली माताओं, बहनों और बेटियों की आवाज सबसे ज्यादा सुनाई देती है तो यह संकट सिर्फ सुरक्षा का मामला नहीं रह जाता। यह वैधता का सवाल बन जाता है। फिर भौगोलिक स्थिति की बात भी है। बलूचिस्तान की सीमाएं ईरान, अफगानिस्तान और अरब सागर से लगती हैं जिससे पाकिस्तान दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और मध्य एशिया के बीच एक अहम चौराहे पर स्थित हो जाता है।
बलूचिस्तान के बिना पाकिस्तान क्या है?
बलूचिस्तान के हटने से पाकिस्तान एक रणनीतिक इलाके, संसाधन, रणनीतिक गहराई और अपनी पहचान का एक बड़ा हिस्सा खो देगा। लेकिन इससे भी गहरा सवाल यह है कि बलूचिस्तान के साथ पाकिस्तान क्या बन गया है। कोई देश सिर्फ सीमाओं के दम पर नहीं टिक सकता। उसे अपने लोगों का भरोसा जीतना होता है। और पाकिस्तान इसमें पूरी तरह से नाकाम रहा है। वो बलूचों के लिए एक देश नहीं बन पाया। मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्टों के मुताबिक बलूचिस्तान में लापता लोगों का मुद्दा एक नासूर बन चुका है। आवाज उठाने वाले युवाओं, छात्रों और पत्रकारों का गायब हो जाना वहां एक खौफनाक आम बात हो गई है।
इसीलिए जब कोई देश अपने ही नागरिकों को 'दुश्मन' या 'दूसरे दर्जे का नागरिक' समझने लगे तो वह सिर्फ अपनी जमीन ही नहीं बल्कि अपनी राष्ट्रीय आत्मा भी खोने लगता है। पाकिस्तान का निर्माण एक खास विचारधारा के तहत हुआ था लेकिन बलूचिस्तान के साथ उसका सुलूक यह साबित करता है कि वह अपने ही लोगों को एक सूत्र में पिरोने में नाकाम रहा है और इसीलिए कल जब स्वतंत्रता दिवस का दिन था तो बलूचों ने आजादी का जश्न मनाकर पूरे पाकिस्तान को संदेश दे दिया है कि जरा सोच कर देखो कि बलूचिस्तान के बिना पाकिस्तान का वजूद क्या बचेगा।
बीजिंग: चीन की सेना ने एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल बनाया है जो हजारों किलोमीटर की दूरी से लड़ाकू विमानों को मार गिराने वाले हथियारों को दागने में सक्षम है। ब्लूमबर्ग…
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच मई, 2025 में चार दिन की लड़ाई के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद निचले स्तर पर पहुंच गए। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को…
ढाका/अंकारा: पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंध करना और बांग्लादेश को 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल करने की तुर्की की कोशिश कुछ और नहीं बल्कि भारत के पड़ोस को 'इस्लामिक रंग'…
इस्लामाबाद: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जलसंधि को संस्पेंड कर दिया है। इससे आतंकिस्तान बन चुके पाकिस्तान की धड़कने बढ़ी हुई हैं। पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड…
इस्लामाबाद: तुर्की ने पाकिस्तान के अंदर लगातार तीन दिनों तक कई तरह के हथियार उतारे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 60 घंटों…
ओटावा: भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कनाडा में निज्जर की हत्या के तीन साल बाद सोशल मीडिया पर सामने आए…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के हालात…