Select Date:

जीत के हीरो पंड्या ने बताया गेम प्लान:बोले- आखिरी ओवर में हमें केवल 7 रन ही चाहिए थे

Updated on 29-08-2022 06:45 PM

एशिया कप में टीम इंडिया की जीत के हीरो हार्दिक पंड्या ने अपना गेम प्लान बताया है। 28 साल के इस ऑलराउंडर ने कहा है कि 'हमें आखिरी ओवर में केवल सात रनों की जरूरत थी। यदि हमें 15 रन की जरूरत भी होती तो मैं बना देता।'

प्लेयर ऑफ द मैच पंड्या ने बैट और बॉल दोनों से परफार्म किया है। गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए, फिर दबाव भरे पलों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

वे अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं- 'ऐसे मौकों पर हमेशा ओवर टु ओवर प्लान करते हो। मुझे हमेशा पता था कि वहां एक युवा गेंदबाज है (नसीम या शहनवाज दहानी) और लेफ्ट आर्म स्पिनर भी। 20वें ओवर में मुझे पता था कि गेंदबाज मुझसे ज्यादा प्रेशर में है।'

एक बॉलर के तौर पर पंड्या कहते हैं कि ऐसी परिस्थिति को संभालें और अपने हथियारों का इस्तमाल करें।

पंड्या ने धोनी की स्टाइल में सिक्स के साथ जिताया था
पंड्या ने टीम इंडिया को सिक्स के साथ जिताया। उन्होंने 20वें ओवर की चौथी बॉल में शानदार सिक्स लगाते हुआ टीम इंडिया को 5 विकेट की जीत दिलाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाक टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

कप्तान बोले- वह वापसी के बाद शानदार खेल रहा है
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि लक्ष्य का पीछे करते हुए पारी के बीच में हमें पता था कि मैच कंट्रोल में है और जब जीत रहे हैं। हमें पता था कि हम किसी भी स्थिति में जीत रहे हैं।
पंड्या के परफॉर्मेंस पर वे कहते हैं कि जब से उसने कमबैक किया है। वह शानदार रहा है। जब वह टीम का हिस्सा नहीं था तो उसने ढूंढा कि उसे फिटनेस हासिल करने के लिए क्या करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
कोलंबो: भारतीय टीम ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के 7 विकेट सिर्फ 173 रन पर गिरा दिए थे। इसके बाद लगा कि टीम 200 रनों तक भी नहीं पहुंच पाएगी।…
 26 August 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स का आयोजन इस बार जापान में किया जा रहा है। जहां भारत भी हिस्सा ले रहा है। भारत एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट भी खेलता…
 26 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई…
 26 August 2026
नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर के टेस्ट से संन्यास के बाद उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में नाथन मैकस्वीनी को जगह मिली। मध्यक्रम में खेलने वाले मैकस्वीनी भारत के खिलाफ बॉर्डर…
 26 August 2026
बेंगलुरु: मुशीर खान और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का शानदार बैटिंग के बाद भी वेस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 का क्वार्टर फाइनल हार गई है। नॉर्थ जोन ने 52…
 26 August 2026
टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इन दिनों इंजरी या रिहैब के कारण भारतीय स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने…
 26 August 2026
न्यूयॉर्क: आर्यना सबालेंका महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं। वहीं पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब नोवाक जोकोविच ने जीते हैं। यूएस ओपन 2026 में सबालेंका…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
Advt.