Select Date:

आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, ये बड़ा खिताब किया अपने नाम, इनाम में मिले 40 लाख से ज्यादा रुपये

Updated on 07-08-2026 01:20 PM
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने अंतिम राउंड से एक दौर पहले ही इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस शानदार जीत के साथ प्रज्ञानंद ने दुनियाभर में एक बार फिर भारत का परचम लहराया है।

प्रज्ञानंद ने किया कमाल का प्रदर्शन

पांच दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में प्रज्ञानंद शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे। टूर्नामेंट के पेनल्टीमेट दौर में उन्होंने उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली, जिससे उनके खिताब पर मुहर लग गई। सिंदारोव ने पूरे टूर्नामेंट में प्रज्ञानंद को कड़ी चुनौती दी और दूसरा स्थान हासिल किया लेकिन वे भारतीय खिलाड़ी से 1.5 अंक पीछे रह गए।

जीत के बाद क्या बोले प्रज्ञानंद?

खिताबी जीत के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रज्ञानंद ने कहा, 'जब आप अंतिम स्कोरकार्ड देखते हैं तो सब कुछ आसान लगता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था। यह मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण और रोमांचक था। जावोखिर की तारीफ करनी होगी, उन्होंने आखिरी समय तक शानदार खेल दिखाया और संघर्ष बनाए रखा।'

बड़ा पुरस्कार किया नाम

इस ऐतिहासिक जीत के साथ प्रज्ञानंद को 50,000 डॉलर (लगभग 41 लाख से अधिक रुपये) का नकद पुरस्कार और 13 जीसीटी अंक मिले। इन अंकों की बदौलत वे साल 2026 की ओवरऑल ग्रैंड चेस टूर रैंकिंग में सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जहां अमेरिका के फैबियानो कारुआना टॉप पर हैं।

सेंट लुइस में मिली इस बड़ी सफलता के बाद अब सभी की नजरें सिंकफील्ड कप पर टिकी हैं जो 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
कोलंबो: भारतीय टीम ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के 7 विकेट सिर्फ 173 रन पर गिरा दिए थे। इसके बाद लगा कि टीम 200 रनों तक भी नहीं पहुंच पाएगी।…
 26 August 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स का आयोजन इस बार जापान में किया जा रहा है। जहां भारत भी हिस्सा ले रहा है। भारत एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट भी खेलता…
 26 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई…
 26 August 2026
नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर के टेस्ट से संन्यास के बाद उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में नाथन मैकस्वीनी को जगह मिली। मध्यक्रम में खेलने वाले मैकस्वीनी भारत के खिलाफ बॉर्डर…
 26 August 2026
बेंगलुरु: मुशीर खान और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का शानदार बैटिंग के बाद भी वेस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 का क्वार्टर फाइनल हार गई है। नॉर्थ जोन ने 52…
 26 August 2026
टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इन दिनों इंजरी या रिहैब के कारण भारतीय स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने…
 26 August 2026
न्यूयॉर्क: आर्यना सबालेंका महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं। वहीं पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब नोवाक जोकोविच ने जीते हैं। यूएस ओपन 2026 में सबालेंका…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
Advt.