भारत के बाद चीन जाएंगे नेपाली PM बालेन शाह की पार्टी RSP के प्रमुख रबि लामिछाने, चीनी न्योते के पीछे बड़ा गेम?
Updated on
28-07-2026 02:27 PM
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और इस राजनीतिक दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रबि लामिछाने इससे पहले भारत आ चुके हैं और अब अगर वो चीन का दौरा करते हैं तो इसका मतलब दोनों देशों के बीच संबंध में संतुलन लाना हो सकता है।
नेपाल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक RSP के अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि इस दौरे में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है और बीजिंग में उच्च-स्तरीय बैठकें भी होंगी। सूत्रों ने बताया कि लामिछाने CPC के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत कर सकते हैं और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मिल सकते हैं हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रबि लामिछाने का चीन दौरा तय
पार्टी के सूत्र ने कहा 'दौरा लगभग तय हो गया है लेकिन तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। यह एक राजनीतिक दौरा है जिस पर लंबे समय से चर्चा चल रही है और तैयारियां जारी हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा यह अभी तय नहीं हुआ है। RSP नेता गणेश पराजुली ने कहा कि दौरे के दौरान नेपाल-चीन संबंधों से जुड़े कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा 'कई राजनीतिक बैठकें हो सकती हैं और चीनी राष्ट्रपति के साथ भी बातचीत की संभावना है। हालांकि अभी तक कोई औपचारिक कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।'
पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि चीन की ओर से कुछ समय पहले ही निमंत्रण दिया गया था और लामिछाने ने अब इस दौरे पर जाने के लिए सहमति दे दी है। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार लामिछाने के श्रावण महीने के आखिरी हफ्ते या भाद्र महीने के पहले हफ्ते में चीन जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि यह दौरा कोई आधिकारिक सरकारी मिशन नहीं है फिर भी विदेश मंत्रालय लॉजिस्टिकल और राजनयिक व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहा है।
चीनी कम्युनिस्ट के नेताओं से बैठकें
नेपाली विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह दौरा राजकीय यात्रा के बजाय पार्टी स्तर पर होगा। अधिकारी ने कहा 'मंत्रालय समन्वय में मदद करता है लेकिन यह आधिकारिक सरकारी दौरा नहीं है। यह पार्टी-टू-पार्टी (पार्टी-से-पार्टी) संपर्क है।' उन्होंने कहा कि यह दौरा लगभग पांच दिनों का हो सकता है। प्रतिनिधिमंडल को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन इसमें सात से ज्यादा सदस्य नहीं होने की उम्मीद है।
रबि लामिछाने इससे पहले नई दिल्ली का दौरा कर चुके हैं जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था। नई दिल्ली में उनकी बीजेपी नेताओं के साथ साथ भारतीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात हुई थी। वहीं अब शी जिनपिंग भी अगर उनसे मुलाकात करते हैं तो पता चलता है कि भारत और चीन की रणनीति में नेपाल कितना मायने रखता है।
बीजिंग: चीन की सेना ने एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल बनाया है जो हजारों किलोमीटर की दूरी से लड़ाकू विमानों को मार गिराने वाले हथियारों को दागने में सक्षम है। ब्लूमबर्ग…
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच मई, 2025 में चार दिन की लड़ाई के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद निचले स्तर पर पहुंच गए। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को…
ढाका/अंकारा: पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंध करना और बांग्लादेश को 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल करने की तुर्की की कोशिश कुछ और नहीं बल्कि भारत के पड़ोस को 'इस्लामिक रंग'…
इस्लामाबाद: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जलसंधि को संस्पेंड कर दिया है। इससे आतंकिस्तान बन चुके पाकिस्तान की धड़कने बढ़ी हुई हैं। पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड…
इस्लामाबाद: तुर्की ने पाकिस्तान के अंदर लगातार तीन दिनों तक कई तरह के हथियार उतारे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 60 घंटों…
ओटावा: भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कनाडा में निज्जर की हत्या के तीन साल बाद सोशल मीडिया पर सामने आए…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के हालात…