'सऊदी भारत संग नहीं लड़ेगा युद्ध, पाकिस्तानी चाल में नहीं फंसी दिल्ली', ब्रिटिश एक्सपर्ट ने की जमकर तारीफ
Updated on
13-08-2026 12:34 PM
लंदन: पाकिस्तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्तान में इसका जश्न मनाया जा रहा है। पाकिस्तान में कहा जा रहा है कि अब अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो सऊदी अरब और तुर्की उसकी मदद के लिए आएंगे। पाकिस्तान के इस दिन में देखे जा रहे सपने पर ब्रिटिश एक्सपर्ट ने पानी डाल दिया है। ब्रिटेन के पूर्व मंत्री रोरी स्टीवर्ट ने कहा है कि इस मक्का रक्षा समझौते पर कहा है कि सऊदी अरब नहीं चाहता है कि वह भारत के साथ युद्ध घसीटा जाए। वहीं ब्रिटिश विश्लेषक एलेस्टर कैंपबेल ने कहा कि इस समझौते के बाद पाकिस्तान भारत को फंसाना चाहता था ताकि वह तीखी प्रतिक्रिया दे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत की प्रतिक्रिया बहुत ही नपी तुली रही।
ब्रिटेन के चर्चित रणनीतिकार एलेस्टर कैंपबेल ने एक इंटरव्यू में कहा, 'पाकिस्तान मक्का समझौते के बाद जो चाहता था, उसे भारत सरकार ने नहीं दिया। मक्का रक्षा समझौते के बाद भारत की प्रतिक्रिया बहुत ही नपी तुली और संयमित थी। इसने हालात को नहीं भड़काया।' उधर, ब्रिटेन के पूर्व मंत्री रोरी स्टीवर्ट ने कहा, 'सऊदी अरब नहीं चाहेगा कि उसे भारत के साथ युद्ध में घसीटा जाए। भारत का प्वाइंट बहुत रोचक है। इजरायल भी एक गठबंधनों का नेटवर्क बनाना चाहता है जिसमें भारत, ग्रीस, साइप्रस और संभवत: यूएई भी शामिल हैं।'
भारत ने मक्का रक्षा समझौते पर क्या कहा?
ब्रिटेन के इन दोनों एक्सपर्ट का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत ने समझौते पर बहुत ही संयमित प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत मक्का समझौते के राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर की समीक्षा कर रहा है और अपने हितों की रक्षा करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा था, ‘जहां तक इस समझौते का सवाल है, हम भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिहाज से इसके प्रभावों का आकलन कर रहे हैं।’भारतीय प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस संबंध में सभी जरूरी कदम उठाएगा।’ कई अन्य एक्सपर्ट का कहना है कि पाकिस्तान भारत को इस समझौते के जरिए नीचा दिखाना चाहता था और चाहता था कि वह बहुत तीखी प्रतिक्रिया दे लेकिन भारत के सऊदी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। अरबों डॉलर का हर साल व्यापार होता है। भारत के एनएसए अजीत डोवाल हाल ही में सऊदी अरब गए भी थे। ऐसे में भारत ने बहुत नपी तुली प्रतिक्रिया ही दी है।
सऊदी और तुर्की के साथ रक्षा समझौता रक्षात्मक: पाकिस्तान
इस बीच पाकिस्तान ने सफाई दी है कि उसने सऊदी अरब और तुर्किये के साथ जिस त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, वह 'पूरी तरह रक्षात्मक प्रकृति का है।' पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, ‘यह समझौता पाकिस्तान की जनता की इच्छाओं के अनुरूप है।’ उन्होंने कहा कि यह समझौता ‘पूरी तरह रक्षात्मक प्रकृति का है, जो सदस्य देशों के लिए खतरों और सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अनुमति देता है।’
अंद्राबी ने हालांकि अपनी टिप्पणी में किसी भी देश का नाम नहीं लिया। पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने भी कहा है कि यह रक्षा समझौता 'किसी भी देश के खिलाफ लक्षित नहीं है।' बता दें कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने 7 अगस्त को ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच हुआ। तीनों देशों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘रक्षा समझौते का उद्देश्य किसी भी आक्रामक कार्रवाई के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना है। इसमें यह प्रावधान है कि तीनों देशों में से किसी एक पर किया गया कोई भी सशस्त्र हमला, तीनों देशों पर हमला माना जायेगा।’
बीजिंग: चीन की सेना ने एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल बनाया है जो हजारों किलोमीटर की दूरी से लड़ाकू विमानों को मार गिराने वाले हथियारों को दागने में सक्षम है। ब्लूमबर्ग…
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच मई, 2025 में चार दिन की लड़ाई के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद निचले स्तर पर पहुंच गए। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को…
ढाका/अंकारा: पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंध करना और बांग्लादेश को 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल करने की तुर्की की कोशिश कुछ और नहीं बल्कि भारत के पड़ोस को 'इस्लामिक रंग'…
इस्लामाबाद: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जलसंधि को संस्पेंड कर दिया है। इससे आतंकिस्तान बन चुके पाकिस्तान की धड़कने बढ़ी हुई हैं। पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड…
इस्लामाबाद: तुर्की ने पाकिस्तान के अंदर लगातार तीन दिनों तक कई तरह के हथियार उतारे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 60 घंटों…
ओटावा: भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कनाडा में निज्जर की हत्या के तीन साल बाद सोशल मीडिया पर सामने आए…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के हालात…