Select Date:

ट्रम्प का दावा- हमास-इजराइल में शांति समझौता:हमास हथियार छोड़ेगा, इजराइली सेना पीछे हटेगी

Updated on 31-07-2026 12:57 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार छोड़ने पर सहमति जताई है। इसके बाद इजराइली सेना भी गाजा से पीछे हटेगी।

ट्रम्प के मुताबिक समझौता कई चरणों में लागू होगा। जैसे-जैसे हमास अपने हथियार छोड़ेगा, वैसे-वैसे इजराइली सेना गाजा से हटेगी। इसके बाद एक इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स और नई फिलिस्तीनी पुलिस गाजा की सुरक्षा संभालेंगे।

द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हमास के हथियार छोड़ने की मंजूरी के बाद अब 14 दिन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके तहत समझौते के हर चरण को लागू करने की टाइमलाइन तय की जाएगी।

दावा- ईरान ने हमास को प्रस्ताव न मानने को कहा

एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि ईरान चाहता था कि हमास यह समझौता न करे। हालांकि, अब ईरान पहले की तरह हमास की मदद करने की स्थिति में नहीं है। इसलिए हमास ने अपने और गाजा के लोगों के हित को देखते हुए फैसला लिया।

द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के अधिकारियों ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचे हमास डेलिगेशन से जल्दबाजी में प्रस्ताव स्वीकार नहीं करने को कहा था। हालांकि, आखिरकार हमास ने यह प्रस्ताव मान लिया।


ट्रम्प ने कहा,

QuoteImage

यह डील ट्रम्प 20-पॉइंट गाजा प्लान का सबसे अहम हिस्सा है और गाजा में स्थायी शांति और सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
हाल ही में रिलीज हुई 'आवारापन 2' की जबरदस्त सफलता के बाद इमरान हाशमी के फैंस उनकी अगली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब उनका इंतजार खत्म हो गया…
 25 August 2026
ओटावा: पंजाब में युवाओं के बीच कनाडा जाने और वहां काम करना एक सपना रहा है। हालांकि अब ये सपना कमजोर हो रहा है। दरअल जिस सिस्टम के तहत जस्टिन…
 25 August 2026
बीजिंग: चीन की सेना ने एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल बनाया है जो हजारों किलोमीटर की दूरी से लड़ाकू विमानों को मार गिराने वाले हथियारों को दागने में सक्षम है। ब्लूमबर्ग…
 25 August 2026
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच मई, 2025 में चार दिन की लड़ाई के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद निचले स्तर पर पहुंच गए। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को…
 25 August 2026
ढाका/अंकारा: पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंध करना और बांग्लादेश को 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल करने की तुर्की की कोशिश कुछ और नहीं बल्कि भारत के पड़ोस को 'इस्लामिक रंग'…
 25 August 2026
इस्‍लामाबाद: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जलसंधि को संस्‍पेंड कर दिया है। इससे आतंकिस्‍तान बन चुके पाकिस्‍तान की धड़कने बढ़ी हुई हैं। पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ फील्‍ड…
 24 August 2026
इस्लामाबाद: तुर्की ने पाकिस्तान के अंदर लगातार तीन दिनों तक कई तरह के हथियार उतारे हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 60 घंटों…
 24 August 2026
ओटावा: भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कनाडा में निज्जर की हत्या के तीन साल बाद सोशल मीडिया पर सामने आए…
 24 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के हालात…
Advt.