Select Date:

आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' की एक्ट्रेस असिन ने दिखाई बेटी की झलक, ओनम पर पिता संग आई नजर

Updated on 27-08-2026 12:57 PM
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री की अन्य एक्ट्रेस की तरह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा नहीं रहतीं और जब भी आती हैं तो अक्सर अपनी बेटी की झलकियां ही शेयर किया करती हैं। अब उन्होंने ओनम के मौके पर अपनी बेटी आरिन की कुछ लेसेस्ट झलकियां फैंस को दिखाई हैं।

हालांकि, असिन ने इस बार ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी बेटी फूलों से रंगोली बनाती तो कभी अपने पापा के साथ खेलती दिख रही हैं। इन झलकियों में आरिन साउथ इंडियन लिबास में बिल्कुल मां की कॉपी दिख रही हैं।

कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से जनवरी 2016 में शादी

आरिन इन तस्वीरों में मां जितनी ही खूबसूरत लग रही हैं। असिन ने एक फोन कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से जनवरी 2016 में शादी की थी और साल 2017 में उन्होंने बेटी अरिन को जन्म दिया। बेटी के जन्म पर असिन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट शेयर किया था।

आखिरी फिल्म साल 2015 में ऑल इज वेल आई थी

एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में आई मलयालम फिल्म 'नरेन्द्रन मकान जयकंठन वाका' से की थी। उन्होंने मलयालम के साथ-साथ तेलुगु और तमिल सिनेमा की भी कई फिल्में की। वहीं फिल्म 'गजिनी' से बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी पहली ही हिंदी फिल्म से फैंस का दिल जीतने में वो कामयाब रहीं। असिन ने इसके बाद कई हिंदी फिल्में कीं जिनमें 'लंदन ड्रीम्स', 'रेडी', 'हाउसफुल 2', 'बोल बच्चन', 'खिलाड़ी 786' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2015 में ऑल इज वेल आई थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी थी।

इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.1M लोग फॉलो करते हैं

असिन भले अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.1M लोग फॉलो करते हैं। याद दिला दें कि कुछ समय पहले असिन और राहुल की तलाक को लेकर भी काफी चर्चा थी। दरअसल इन अफवाहों को हवा तब मिली थी जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से असिन ने पति संग सारी फोटोज डिलीट कर दी। उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज भी हटा दिए थे जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि कहीं असिन पति राहुल से तलाक तो नहीं ले रही हैं!

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
 27 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही आए रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर खूब विवाद हुआ। कंगना रनौत समेत कई लोगों ने एक्ट्रेस के साथ-साथ जूलरी ब्रांड पर भी गुस्सा निकाला, जिसके…
 27 August 2026
क्या होगा जब आपके पड़ोसी ही आपका परिवार बन जाएं? एक ऐसा परिवार जो चुंबक की तरह साथ चिपका ही रहे, फिर चाहे लाख हंगामे हों? आने वाली सीरीज 'चुंबक'…
 26 August 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए। उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के एक्शन को लेकर लगातार चर्चा हो…
 26 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रक्षा बंधन ऐड के लिए विवादों में घिरी हुईं हैं। कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।…
 26 August 2026
त‍िग्‍मांशु धूलिया जितने बेहतरीन एक्‍टर हैं, उतने ही दमदार डायरेक्‍टर भी। हमने उनकी 'हासिल', 'चरस' और 'साहब बीवी और गैंगस्‍टर फ्रेंचाइजी' जैसी फिल्‍मों में हिंदी पट्टी की जमीन से जुड़…
 26 August 2026
वेटरन एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में पति की मौत से जुड़ा दिल दहला देने वाला वाकया बताया है।'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' समेत दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहीं हिमानी…
 26 August 2026
सावन चल रहा है और 'धुरंधर' में 'नाल नचणा' गाना गाकर तहलका मचाने वालीं मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना ने हाल ही पति संग शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। वह पूरी तरह…
Advt.