कृति सेनन के राखी विज्ञापन विवाद पर सोनू निगम का फर्जी बयान वायरल, पोस्ट देख भड़के- ये मैं नहीं हूं
Updated on
27-08-2026 12:53 PM
एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही आए रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर खूब विवाद हुआ। कंगना रनौत समेत कई लोगों ने एक्ट्रेस के साथ-साथ जूलरी ब्रांड पर भी गुस्सा निकाला, जिसके बाद विज्ञापन को हटा लिया गया। इस मामले पर सिंगर सोनू निगम के कमेंट करने की भी बात सामने आई और उनका एक बयान भी वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर कहा कि हिंदू सहनशील होते हैं, उनके संयम की परीक्षा मत लीजिए। लेकिन यह पूरी तरह फेक है। सोनू निगम ने तो ऐसा कोई बयान दिया है और ना ही उन्होंने कृति सेनन के विज्ञापन पर रिएक्ट किया है। सिंगर ने खुद इसका खंडन किया है और सोशल मीडिया पोस्ट में क्लैरिफिकेशन दिया है।
सोनू निगम का कहना है कि गलत तरीके से उनके एक बयान को उनसे जोड़कर बता दिया, जो उन्होंने दिया ही नहीं है। सिंगर के मुताबिक, वह ऐसा कभी बोल ही नहीं सकते, और जिस सोशल मीडिया अकाउंट से सोनू का बयान लिया गया है, वो उनका है ही नहीं। सोनू निगम का यह स्पष्टीकरण तब आया, जब एक पोस्ट में यह दावा किया गया कि उन्होंनेकृति सेनन के राखी विज्ञापन से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी।
सोनू निगम का फेक बयान, जो हो रहा वायरल
सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें उनके हिंदुओं को लेकर दिए बयान का जिक्र है। सोनू ने कहा कि न तो उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया है और ना ही वो ऐसे हैं। सिंगर के मुताबिक, जो बयान चलाया जा रहा है, वह उनका है ही नहीं। बता दें कि जिसने यह बयान X पर शेयर किया था, वह असल में सोनू निगम का बहरूपिया था यानी किसी ने सोनू निगम के नाम से X पर अकाउंट बना रखा है, जबकि सिंगर खुद इस प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं।
कृति सेनन का राखी विज्ञापन, क्यों हुआ विवाद?
बात करें कृति सेनन के विवादित राखी वाले विज्ञापन की, तो इसमें एक्ट्रेस भाई को राखी बांधती नजर आईं और उन्होंने ब्रालेट टॉप पहना था। लेकिन भाई को राखी बांधने से पहले वह कुत्ते को राखी बांधती है। इसी पर विवाद हो गया। जहां कई लोगों ने कृति सेनन के पहनावे पर आपत्ति जताई और कहा कि वह राखी जैसे त्योहार पर भाई के सामने ऐसे कपड़े कैसे पहन सकती हैं, तो वहीं बहुत से लोगों को इस बात पर आपत्ति थी कि उन्होंने कुत्ते को राखी बांधी और भाई से ज्यादा उसे तरजीह दी। इस परकंगना रनौत ने भी कृति सेनन की आलोचना की थी। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी जरूर कृति के सपोर्ट में उतर आए थे। पर विवाद बढ़ता गया तो जूलरी ब्रांड ने माफी मांगते हुए विज्ञापन को हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया।
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही आए रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर खूब विवाद हुआ। कंगना रनौत समेत कई लोगों ने एक्ट्रेस के साथ-साथ जूलरी ब्रांड पर भी गुस्सा निकाला, जिसके…
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए। उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के एक्शन को लेकर लगातार चर्चा हो…
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रक्षा बंधन ऐड के लिए विवादों में घिरी हुईं हैं। कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।…
तिग्मांशु धूलिया जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उतने ही दमदार डायरेक्टर भी। हमने उनकी 'हासिल', 'चरस' और 'साहब बीवी और गैंगस्टर फ्रेंचाइजी' जैसी फिल्मों में हिंदी पट्टी की जमीन से जुड़…
वेटरन एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में पति की मौत से जुड़ा दिल दहला देने वाला वाकया बताया है।'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' समेत दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहीं हिमानी…
सावन चल रहा है और 'धुरंधर' में 'नाल नचणा' गाना गाकर तहलका मचाने वालीं मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना ने हाल ही पति संग शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। वह पूरी तरह…