भारत और चीन में बंदूक नहीं, कूटनीति से विवाद सुलझाने पर सहमति, डोभाल वांग यी की बैठक में बड़ा फैसला
Updated on
26-08-2026 01:20 PM
बीजिंग: भारत और चीन के बीच वर्षों से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर दोनों देश 'राजनीतिक समाधान' खोजने के लिए सहमत हो गये हैं। भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों ने मंगलवार को अपनी विवादित सीमा के लिए 'राजनीतिक समाधान' खोजने की कोशिश जारी रखने और दोनों देशों के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखने पर सहमति जताई है। दोनों पक्षों के विशेष प्रतिनिधियों भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सीमा विवाद पर बातचीत के 25वें दौर के लिए बीजिंग में मुलाकात की है।
चीन की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक दोनों पक्षों ने 'सीमांकन वार्ता को आगे बढ़ाने और सीमा नियंत्रण को मजबूत करने पर गहन चर्चा की।' वहीं भारत के बयान में सीमा से जुड़े मुद्दे पर 'साफ और विस्तृत' बातचीत का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है 'भारतीय पक्ष ने दोनों देशों के रिश्तों में तरक्की के लिए सीमा पर शांति और स्थिरता के महत्व पर जोर दिया।'
क्या भारत और चीन के बीच का सीमा विवाद सुलझ जाएगा?
भारत और चीन के बीच 3,448 किलोमीटर लंबी विवादित सीमा है जिसे 'लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल' (LAC) कहा जाता है जिसकी सीमा तय नहीं की गई है और इसी वजह से विवाद होते हैं। बीजिंग में बैठक के दौरान अजीत डोभाल और वांग यी ने अक्टूबर 2024 में कजान और अगस्त 2025 में तियानजिन में अपने नेताओं यानि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बनी सहमति को लागू करने में हुई प्रगति पर ध्यान दिया।
बीजिंग के बयान में कहा गया 'खास प्रतिनिधियों की बैठक का तरीका' सीमा विवाद का एक निष्पक्ष, उचित और दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान खोजने की कोशिश करेगा। इसमें यह भी कहा गया 'दोनों पक्ष बातचीत और सलाह-मशविरे के जरिए सीमा विवाद को ठीक से सुलझाना जारी रखेंगे और मिलकर सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखेंगे।'
चीनी बयान में सीमा विवाद को सुलझाने के लिए 2005 के समझौते का फिर से जिक्र किया गया है। यह समझौता 'भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए राजनीतिक पैरामीटर और मार्गदर्शक सिद्धांत' पिछले साल अगस्त में हुई खास प्रतिनिधियों के स्तर की पिछली बातचीत में एक आधार के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। चीन ने कहा कि वह रणनीतिक और लंबे समय के नजरिए से द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है। इसमें बातचीत को मजबूत करना, समझ बढ़ाना, मतभेदों को दूर करना, बाधाओं को पार करना, अच्छे पड़ोसी, दोस्त और एक-दूसरे के लिए फायदेमंद साझेदार बनना और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व हासिल करना शामिल होगा।
ढाका: बांग्लादेश चीनी जे-10सीई लड़ाकू विमान के बाद तुर्की से हमलावर हेलीकॉप्टर खरीद रहा है। इसका मकसद भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान को चुनौती देना हो सकता है। बांग्लादेश…
वॉशिंगटन: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में RSS चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मंगलवार 25 अगस्त को न्यूयॉर्क के सिटी हॉल में इंडियन-अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल (IAMC)…
काठमांडू: भारत और नेपाल के रिश्ते भले ही पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हों लेकिन ड्रैगन की आक्रामक चालों के बीच भारत ने कूटनीति का एक…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान में गंदा खेल खेलना शुरू कर दिया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान की सेना अफगानिस्तान में…
अंकारा: तुर्की में इस्लामिक विद्वान और शरिया लागू करने के समर्थक अल्पर्सलान कुयतुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुयतुल के साथ उनकी पत्नी सेमरा कुयतुल, वकील बिलाल इपेक और…